

Poco के नए स्मार्टफोन Poco M8 Power को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं तेज थीं और अब कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है। लेकिन जानकारी के सामने आने के बाद भी लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं किया गया है पर Flipkart पर इस फोन के लिए अलग माइक्रोसाइट लाइव होने से साफ हो गया है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरु कि जाएगी। वहीं खास बात यह है कि टीज़र में Get Ready for Big Battery का संदेश दिया गया है जिससे संकेत मिल रहे हैं कि फोन में बड़ी क्षमता वाली बैटरी देखने को मिलने वाली है।
रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Poco M8 Power भारत में Redmi Note 17 के रीबैज्ड वर्जन के तौर पर एंट्री कर सकता है। वहीं हाल ही में एक टिप्स्टर ने HyperOS कोड में इस हैंडसेट को मॉडल नंबर 2602IPC8I के साथ स्पॉट किया था। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि यह स्मार्टफोन केवल भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो यूजर्स को Redmi Note 17 जैसे ही कई दमदार फीचर्स कम कीमत में मिल सकते हैं।
वहीं सामने आई जानकारी को सही देखा जाए तो Poco M8 Power में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्मार्टफोन में 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की भी उम्मीद है जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर हो सकता है।
इसके साथ ही कैमरे की बात करें तो Poco M8 Power में Redmi Note 17 जैसा 50 मेगापिक्सल Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलने की संभावना है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की बैटरी हो सकती है जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इतनी बड़ी बैटरी लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग करने वाले यूजर्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। लेकिन कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यूजर्स को Poco की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा।