Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चंद्रमा की यात्रा पर निकले अमेरिका-जापान के दो प्राइवेट स्पेसक्राफ्ट, जानें क्या है मिशन

अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स' ने आज अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए दो चंद्रयानों का प्रक्षेपण किया। इन दोनों चंद्रयानों को NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना किया गया।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 15, 2025 | 01:59 PM

चंद्रमा की यात्रा (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

कैनावेरल : मानव जाति की चांद पर जीत के नित नये किस्से अब आम हो रहे हैं। अभी बीते 2023 में भारत ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता पायी थी। वहीं साल 2024 में एक अमेरिकी निजी कंपनी ने यह कारनामा कर दिखाया था। तब एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए पहला निजी अंतरिक्ष यान ‘ओडीसियस’ ने चांद पर लैंड करने और सिग्नल भेजने में सफलता हासिल की थी।

इसी तर्ज पर अब एक निजी अमेरिकी अंतरिक्ष परिवहन सेवा कंपनी ‘स्पेसएक्स’ ने आज अमेरिका और जापान की कंपनियों के लिए दो चंद्रयानों का प्रक्षेपण किया। वहीं इन दोनों चंद्रयानों को नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के कैनेडी स्पेस सेंटर से मध्यरात्रि में रॉकेट से रवाना किया गया, जो चंद्रमा पर जाने वाले निजी अंतरिक्ष यान की श्रृंखला में ऐसे नए यान हैं।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

जानकारी दें कि, तोक्यो स्थित ‘आईस्पेस’ का यह दूसरा प्रयास है, जिसका पहला यान दो साल पहले चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस बार, अध्ययन के लिए यान में चंद्रमा की मिट्टी को इकट्ठा करने के वास्ते एक ‘स्कूप’ के साथ एक रोवर है तथा भविष्य के अनुसंधानकर्ताओं के लिए संभावित भोजन एवं पानी के स्रोतों का परीक्षण करने की योजना है।

चंद्रमा पर अनुसंधान के लिए नवोदित टेक्सास स्थित ‘फायरफ्लाई एयरोस्पेस’ NASA के लिए 10 प्रयोग कर रहा है। फायरफ्लाई का नाम अमेरिका के दक्षिणपूर्वी फायरफ्लाइज की एक प्रजाति के नाम पर रखा गया है, उसका यान ‘ब्लू घोस्ट’ सबसे पहले चांद पर पहुंचेगा।

टेक्नॉलजी की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं ‘आईस्पेस’ के यान का नाम ‘रेजिलिएंस’ है जो ‘फायरफ्लाई’ के यान से थोड़ा बड़ा है। ‘रेजिलिएंस’ को चांद पर पहुंचने में चार से पांच महीने लगेंगे और उसका लक्ष्य मई के अंत या जून की शुरुआत में चांद के नजदीकी हिस्से में और भी सुदूरवर्ती उत्तर में स्थित ‘मारे फ्रिगोरिस’ में उतरना है। ‘आईस्पेस’ के संस्थापक सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) ताकेशी हाकामाडा ने इस सप्ताह केप कैनावेरल से कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि यह कोई आगे निकलने की होड़ है। कुछ लोग कहते हैं कि चांद पर पहुंचने की होड़ मची है, लेकिन यह उस बारे में नहीं है।”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Two private spacecrafts of america and japan set out on a journey to the moon

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 15, 2025 | 01:31 PM

Topics:  

  • America
  • Japan
  • NASA
  • Spacecraft

सम्बंधित ख़बरें

1

अमेरिकी टैरिफ लागू होने से भारत पर कितना असर, सरकार ने संसद में दिया जवाब

2

ताबड़तोड़ फायरिंग! अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया में मचा हड़कंप, 2 लोगों की मौत 3 घायल

3

आ गई शामत! उत्तर कोरिया का फूटा गुस्सा, अमेरिका और दक्षिण कोरिया दे डाली खौफनाक धमकी

4

भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच PM मोदी की अहम बैठक, वित्त मंत्री समेत 7 मंत्री होंगे शामिल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.