भारत-पाक तनाव के बीच साइबर हमलों का खतरा बढ़ा, हैदराबाद पुलिस की चेतावनी
साइबर अपराधी और हैकर्स लोगों को ठगने की साजिश रच रहे हैं। ये साइबर हमले न केवल आम जनता को बल्कि सरकारी एजेंसियों, सेना के अधिकारियों और महत्वपूर्ण सरकारी सिस्टम को निशाना बना सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Cyber Attack जो पाकिस्तान द्वारा भारत पर किया जा रहा है। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के बीच अब देश को साइबर हमलों का भी गंभीर खतरा सताने लगा है। हैदराबाद पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने नागरिकों को आगाह किया है कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर साइबर अपराधी और हैकर्स लोगों को ठगने की साजिश रच रहे हैं। ये साइबर हमले न केवल आम जनता को बल्कि सरकारी एजेंसियों, सेना के अधिकारियों और महत्वपूर्ण सरकारी सिस्टम को निशाना बना सकते हैं।
फिशिंग लिंक और वायरस से हो रहा अटैक
पुलिस के अनुसार, हैकर्स WhatsApp, ईमेल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए खतरनाक वीडियो, फोटो, लिंक और .apk/.exe फाइलें भेज रहे हैं। ये फाइलें ‘Live War Updates App’, ‘Army_Job_Application_Form.pdf’, या ‘tasksche.exe’ जैसे नामों से भेजी जाती हैं, जो पहली नजर में असली लगती हैं, लेकिन असल में इनमें वायरस छिपा होता है।
फर्जी वेबसाइट से डेटा चोरी
कई बार यूजर्स को ऐसे लिंक भेजे जाते हैं जो किसी न्यूज चैनल या सरकारी वेबसाइट जैसे दिखते हैं। जैसे ही कोई यूजर इन पर क्लिक करता है, उसका निजी डेटा चोरी हो सकता है। कुछ ऐप्स तो फोन लॉक कर फिरौती की मांग भी करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
आर्मी अफसर बनकर ठगी का नया तरीका, ऐसे बनाया जा रहा है लोगों को निशाना, जानिए फ्रॉड से बचने के टिप्स
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
धामणगांव में छात्राओं को साइबर सुरक्षा का दिया गया प्रशिक्षण, 600 से अधिक छात्राएं शामिल
साइबर सुरक्षा के लिए बरतें ये सावधानियां
- अंजान नंबर से आई फाइल, फोटो या वीडियो को न खोलें।
- संदिग्ध मैसेज को फॉरवर्ड करने से बचें।
- APK फाइलें केवल Google Play Store से ही डाउनलोड करें।
- WhatsApp पर Media Auto Download बंद करें।
- अनजान ग्रुप्स से बाहर निकलें और उन्हें रिपोर्ट करें।
- 2-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें और किसी से OTP साझा न करें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ईमेल यूजर्स के लिए सलाह
- अनजान ईमेल्स को न खोलें और अटैचमेंट डाउनलोड न करें।
- किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि करें।
- 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन रखें और एंटीवायरस अपडेट रखें।
- स्पैम फिल्टर हमेशा ऑन रखें।
“जनता से अपील है कि वह डिजिटल दुनिया में सतर्क रहें, क्योंकि साइबर जंग अब असली जंग से कम नहीं है,” – साइबर क्राइम विंग, हैदराबाद पुलिस
