- Hindi News »
- Technology »
- This Neck Wearable Portable Fan Will Give Relief From The Heat The Price Is Also Within Budget
गर्मी से राहत देगा यह गले में पहनने वाला पोर्टेबल फैन, कीमत भी है बजट में
एयर कंडीशनर या कूलर से राहत तो मिल जाती है, लेकिन बाहर निकलते ही पसीना छूटने लगता है। ऐसे में अब मार्केट में एक ऐसा स्मार्ट प्रोडक्ट आया है, जिसे गले में लॉकेट की तरह पहनकर गर्मी से राहत पाई जा सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह

Fan जो सभी को गर्मी से बचाएगा। (सौ. Flipkart)
नवभारत टेक डेस्क: गर्मियों का प्रकोप अब पूरे जोर पर है। सुबह से लेकर रात तक गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। ऑफिस और घर में एयर कंडीशनर या कूलर से राहत तो मिल जाती है, लेकिन बाहर निकलते ही पसीना छूटने लगता है। ऐसे में अब मार्केट में एक ऐसा स्मार्ट प्रोडक्ट आया है, जिसे गले में लॉकेट की तरह पहनकर गर्मी से राहत पाई जा सकती है।
गले में पहनने वाला फैन बना सबकी पसंद
अब बाजार में एक पोर्टेबल नेक फैन उपलब्ध है, जिसे आप आसानी से गले में टांग सकते हैं। इसका डिज़ाइन कुछ इस तरह है कि यह आपके चेहरे की ओर ठंडी हवा भेजता है। इसका आकार कॉम्पैक्ट है और इसे आप टाइप-C चार्जर की मदद से मोबाइल की तरह चार्ज कर सकते हैं। यह गर्मी के मौसम में एक स्मार्ट और स्टाइलिश समाधान के तौर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
दमदार बैटरी और तीन कूलिंग मोड
इस पोर्टेबल फैन में 2000mAh की बैटरी दी गई है। यह तीन मोड – लो, मीडियम और हाई – में काम करता है। फुल चार्ज करने पर यह हाई मोड पर करीब 2.5 घंटे, जबकि लो मोड पर 4.5 घंटे तक चल सकता है। इसे आप लैपटॉप या पावर बैंक से भी आसानी से चार्ज कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी राहत, SIM Binding नियम टला, जानिए कब से बदलेगा आपके ऐप का इस्तेमाल
Starlink मिला रहा भारत के राज्य से हाथ, होगी इंटरनेट की टेंशन खत्म, गांव-गांव पहुंचेगा तेज नेटवर्क
iPhone 18 Pro में मिलेंगे जबरदस्त बदलाव, जानें लीक में क्या जानकारी आई सामने
Realme 16 5G आज होगा लॉन्च, सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा धमाका, 2 दिन चलेगी बैटरी
महिलाओं के लिए खास फीचर – मिरर और डिस्प्ले
इस फैन में एक इन-बिल्ट मिरर भी दिया गया है, जो खासकर महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। साथ ही, इसमें एक डिजिटल डिस्प्ले भी है, जो बैटरी परसेंटेज दिखाता है। मिरर को 360 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है और यह छोटा सा डिवाइस आसानी से पॉकेट या हैंडबैग में फिट हो जाता है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कीमत और उपलब्धता
यह स्टाइलिश नेक फैन ब्लैक, पिंक और पर्पल जैसे तीन आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत लगभग ₹700 है और इसे आप Amazon या Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स से आसानी से खरीद सकते हैं। गर्मी में यह फैन लोगों के लिए वरदान बनकर उभरा है।
This neck wearable portable fan will give relief from the heat the price is also within budget
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 3 April: शुक्रवार को इन राशियों पर भारी पड़ सकती है जल्दबाजी! मकर राशि की चमकेगी किस्मत
Apr 03, 2026 | 12:05 AMईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
Apr 02, 2026 | 11:08 PMबंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PMViral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PMकानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PMदुबई में ₹25,000 किराया देकर भी सीधे खड़ा नहीं हो पाता शख्स, वायरल वीडियो ने दिखाई हकीकत
Apr 02, 2026 | 10:10 PMसभी Hill Stations पर क्यों होती हैं मॉल रोड? जानिए कैसे ब्रिटिश दौर में शुरू हुई यह परंपरा
Apr 02, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM
बिजनौर में वर्दी का खौफनाक चेहरा, BJP के पूर्व सांसद के सामने व्यापारियों को पुलिस ने टांग पकड़कर घसीटा- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:23 PM
‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM














