विदेशों में मच रही Made in India iPhone की धूम, एक्सपोर्ट में आया शानदार उछाल
भारत में बने Iphone को विदेशों में काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। विदेशी मार्केट में Made In India iPhone का बोलबाला है। जिसके साथ ही आईफोन एक्सपोर्ट में भी जबरदस्त उछाल आया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
प्रतीकात्मक तस्वीर
Made In India iPhone: पिछले कुछ सालों से भारत में बने आईफोन ने कमाल कर दिखाया है। विदेशों में मेड इन इंडिया आईफोन की जबरदस्त डिमांड है। रिटेलर्स के साथ सरकार की ओर से जारी किए आंकड़ों ये बात साफ पता चलती है।
एप्पल ने अपने रिटेलर्स के माध्यम से साल 2025 के अप्रैल से जून महीने की तिमाही में भारत से 6 अरब डॉलर की कीमत के आईफोन एक्सपोर्ट किए हैं, जो पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले में 83 प्रतिशत ग्रोथ को दिखाता है।
फाइनेंशियल ईयर 2025 की पहली तिमाही में एक्सपोर्ट सिर्फ 3.2 अरब डॉलर रहा था, जिससे इस साल की पहली तिमाही ना सिर्फ एप्पल की अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस रही बल्कि स्मार्टफोन एक्सपोर्ट के मामले में भी भारत की अब तक की सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट वाली तिमाही रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
iPhone Fold भी रह जाएगा पीछे! Apple iPhone Ultra 2 की स्क्रीन देख उड़ जाएंगे होश, जानें कब होगा लॉन्च
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
iPhone खरीदना पड़ सकता है महंगा, iPhone 18 Pro में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी के संकेत
स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में हुई बढ़त
इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये बताया गया है कि एप्पल की बदौलत भारत का टोटल स्मार्टफोन एक्सपोर्ट फाइनेंशियल ईयर 2026 की पहली तिमाही में 58 फीसदी तक उछलकर 7.72 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले साल की समान तिमाही के दौरान सिर्फ 4.9 अरब डॉलर से कई गुना ज्यादा है। एक्सपोर्ट के मामले में अकेले एप्पल का एक्सपोर्ट करीब 78 प्रतिशत रहा है।
पीएलआई स्कीम का हुआ फायदा
साल 2020 में शुरु की गई पीएलआई स्कीम से भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट को बूस्टर डोज मिला है। फाइनेंशियल ईयर 2021 की बात की जाए, तो भारत का स्मार्टफोन एक्सपोर्ट उस समय सिर्फ 3.1 अरब डॉलर रहा था, लेकिन फाइनेंशियल ईयर 2025 में ये बढ़कर 24.1 अरब डॉलर तक हो गया, जिसमें एप्पल का कंट्रीब्यूशन 17.5 अरब डॉलर रहा है।
ये भी पढ़ें :- भारत में लॉन्च के करीब Starlink सेवा: कीमत, स्पीड और भविष्य की योजना जानिए
ट्रंप टैरिफ का हो सकता है असर
एप्पल का ये शानदार प्रदर्शन भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक जीत है। हालांकि ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी के चलते इसकी स्थिरता को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता है। लेकिन अभी स्मार्टफोन एक्सपोर्ट पर अस्थायी तौर पर छूट दी गई है, क्योंकि इसकी अगली समीक्षा 2 हफ्ते के बाद की जाएगी। इसको लेकर 14 अगस्त तक एक रिपोर्ट जारी होने की भी उम्मीद की जा रही है।
