-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- There Is A Distance Of 230 Meters Between The Spadex Satellites Know When The Docking Will Happen
स्पैडेक्स उपग्रहों के बीच 230 मीटर की दूरी है, जानें कब होगी डॉकिंग
- Written By: शिवानी मिश्रा
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) में एक तकनीकी परेशानी गई थी, जिसके कारण एक्सपेरिमेंट को टालना पड़ा।

स्पैडेक्स उपग्रहों (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट (SpaDeX) में एक तकनीकी परेशानी गई थी, जिसके कारण एक्सपेरिमेंट को टालना पड़ा। हलांकि अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को कहा है कि वो जिन दो स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट उपग्रहों को कक्षा में एकीकृत करना चाहता है, उनके बीच वर्तमान में 230 मीटर की दूरी है तथा वे ‘सामान्य’ हालत में हैं। शुक्रवार शाम उपग्रहों के बीच की दूरी 1.5 किलोमीटर थी।
अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा- सभी सेंसर का मूल्यांकन किया जा रहा है। अंतरिक्ष यान की स्थिति सामान्य है। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘डॉकिंग’ प्रयोगों के संचालन की तारीख के बारे में कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई है। जो उपग्रहों को अंतरिक्ष में एकीकृत करेगा। स्पैडेक्स परियोजना पहले ही 7 और 9 जनवरी को ‘डॉकिंग’ प्रयोगों के लिए घोषित दो समय सीमा को चूक गई है। इसरो ने 30 दिसंबर को स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट मिशन को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में भेजा था।
टेक्नोलॉजी की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Video Call Scam: वीडियो कॉल पर मुस्कुराना पड़ सकता है भारी, अकाउंट हो जाएगा खाली
नवभारत संपादकीय: क्या अमेरिका AI पर बढ़ा रहा है तकनीकी नियंत्रण? विकास के लिए चाहिए उच्चस्तरीय एआई
US Government On AI: अमेरिका ने दो एडवांस्ड AI मॉडल्स पर लगाया बैन, भारत समेत दुनिया पर क्या होगा असर?
अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन
इसके साथ ही स्पैडेक्स मिशन दो छोटे अंतरिक्ष यान का उपयोग कर अंतरिक्ष में डॉकिंग के लिए एक किफायती प्रौद्योगिकी मिशन है जिसे पीएसएलवी के द्वारा लॉन्च किया गया था। ये प्रौद्योगिकी भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं जैसे चंद्रमा पर भारतीय मिशन, चंद्रमा से नमूने वापस लाना, भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण और संचालन आदि के लिए आवश्यक है। इस मिशन के माध्यम से, भारत अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी रखने वाला दुनिया का चौथा देश बनने की ओर अग्रसर है।
बता दें कि स्पाडैक्स एक टेक्नोलॉजी ड्रिवेन मिशन है जिसे इसरो द्वारा अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए डेवलपर किया गया है। इसरो के इस मिशन का उद्देश्य दो छोटे अंतरिक्ष यान या सैटेलाइट को एक साथ लाने यानी की डॉक करने और अलग करने यानी की अनडॉक करने की क्षमता का प्रदर्शन करना है। स्पैडेक्स का प्राथमिक लक्ष्य, पृथ्वी की निचली कक्षा में दो छोटे अंतरिक्ष यान, SDX01 और SDX02 के लिए डॉकिंग टेक्नोलॉजी डेवलपर करना है। इस तकनीक में हाईटेक सेसिंग और प्रोपल्सन सिस्टम का उपयोग किया गया है, जो स्वायत्त रूप से डॉकिंग करने का काम करेगा। आपको जानकारी के लिए बता दें, कि इसरो का ये मिशन दो साल तक चलने वाला है।
There is a distance of 230 meters between the spadex satellites know when the docking will happen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तारापुर MIDC की रासायनिक फैक्ट्री में बड़ा हादसा: रिएक्टर फटने से दो मजदूर गंभीर रूप से घायल, जांच शुरू
Jul 02, 2026 | 11:19 AMकानपुर: फर्जी पहचान से शादी कर 2 महिलाओं को बंधक बनाने और धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में आरोपी गिरफ़्तार
Jul 02, 2026 | 11:18 AMअब पेड़ टूटना कैसे रोकेंगे, चेंबूर स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत पर मंत्री संजय शिरसाट के बेरहम बयान से बवाल
Jul 02, 2026 | 11:15 AMअमरावती पुलिस अधीक्षक निकेतन कदम का बड़ा एक्शन! 23 APIs के बाद अब 17 Police Inspectors का तबादला
Jul 02, 2026 | 11:11 AMनागपुर एयरपोर्ट की 670 एकड़ जमीन का होगा आर्थिक कायाकल्प; भव्य कमर्शियल प्रोजेक्ट से राजस्व जुटाने की तैयारी
Jul 02, 2026 | 11:08 AMWelcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Jul 02, 2026 | 11:07 AMई-अटेंडेंस पर सरकार सख्त, 90% से कम उपस्थिति वाले शिक्षकों का वेतन जारी करने पर संकुल प्राचार्य होंगे निलंबित
Jul 02, 2026 | 11:06 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














