अब बनेगा iPhone पहले से ज्यादा समझदार, अगले महीने आ सकता है नया Siri, जानें क्या होगा नया
Apple Siri Update: आईफोन यूजर्स लंबे समय से Siri के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐप्पल ने साल 2024 में ही सिरी को एडवांस फीचर्स से लैस करने का ऐलान किया था।
- Written By: सिमरन सिंह
Gemini-powered Siri (Source. AI)
Gemini-powered Siri: आईफोन यूजर्स लंबे समय से Siri के नए वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐप्पल ने साल 2024 में ही सिरी को एडवांस फीचर्स से लैस करने का ऐलान किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया था। अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले महीने यूजर्स को नया Siri देखने को मिल सकता है, जिससे करोड़ों ऐप्पल यूजर्स का इंतजार खत्म होने वाला है।
Siri को मिलेगी Gemini AI की ताकत
कुछ समय पहले ऐप्पल और गूगल के बीच एक बड़ी AI पार्टनरशिप हुई थी। इस डील के तहत ऐप्पल अपने डिवाइसेस में गूगल के Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साझेदारी का पहला असर Gemini-पावर्ड Siri के रूप में सामने आ सकता है।
ऐप्पल से जुड़ी सटीक जानकारी देने वाले पत्रकार मार्क गुरमैन का कहना है कि फरवरी के दूसरे हाफ में Siri के पर्सनलाइज्ड वर्जन को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है। माना जा रहा है कि नए Siri की झलक फरवरी में दिखाई देगी और यह iOS 26.4 का हिस्सा होगा, जिसे मार्च–अप्रैल में रोलआउट किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
US Government On AI: अमेरिका ने दो एडवांस्ड AI मॉडल्स पर लगाया बैन, भारत समेत दुनिया पर क्या होगा असर?
AI Model Ban: ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला, एंथ्रोपिक के पावरफुल एआई ‘Mythos 5’ को रातों-रात किया बंद
Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स
किन यूजर्स को मिलेगा नए Siri का फायदा?
टाइमलाइन के हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगले 2–3 महीनों में नया Siri यूजर्स तक पहुंच जाएगा। यह फीचर iPhone 15 Pro के बाद लॉन्च हुए सभी iPhones के लिए उपलब्ध होगा। ऐप्पल के प्रीव्यू के मुताबिक, नया डिजिटल असिस्टेंट पर्सनल डेटा को समझकर काम करेगा और स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट को देखकर भी टास्क पूरा कर सकेगा। यानी अब Siri सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देगा, बल्कि आपके काम भी आसान बनाएगा।
Apple क्यों बनाना चाहती है Siri को सुपर चैटबॉट?
AI की रेस में गूगल और OpenAI से पीछे रहने के बाद अब ऐप्पल पूरी ताकत से वापसी करना चाहती है। कंपनी Siri को एक पावरफुल AI चैटबॉट के रूप में तैयार कर रही है। नए Siri में
- वेब सर्चिंग
- कंटेंट क्रिएशन
- इमेज जनरेशन
- जानकारी को समराइज करना
- अपलोड की गई फाइल्स का एनालिसिस
जैसे कई एडवांस फीचर्स मिल सकते हैं। ऐप्पल का मकसद सीधे तौर पर Gemini और ChatGPT को टक्कर देना है।
ये भी पढ़े: 8 रुपये से भी कम रोज़ाना खर्च, 100GB डेटा फ्री, BSNL का सस्ता प्लान आज नहीं लिया तो पछताएंगे
अलग ऐप नहीं, सिस्टम में होगा Siri
यह नया Siri iOS 27, iPadOS 27 और macOS 27 में सीधे एम्बेड किया जाएगा। इसे अलग से ऐप के तौर पर लॉन्च नहीं किया जाएगा, बल्कि ऐप्पल की कोर ऐप्स में इंटीग्रेट किया जाएगा। इससे यूजर्स सिर्फ वॉइस कमांड देकर फोटो एडिट, ईमेल ड्राफ्ट, मैसेज या फाइल सर्च जैसे काम आसानी से कर पाएंगे।
