Tesla (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एलन मस्क की हालिया मुलाकात के सकारात्मक नतीजे सामने आने लगे हैं। बहुप्रतीक्षित Tesla की इलेक्ट्रिक कारें जल्द ही भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। टेस्ला मोटर्स ने अप्रैल 2025 से भारत में एंट्री की घोषणा कर दी है और इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय बाजार में हायरिंग प्रोसेस भी शुरू कर दी है।
Tesla की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, कंपनी सेल्स, मार्केटिंग, कस्टमर सपोर्ट, ऑपरेशन और टेक्निकल डिपार्टमेंट के लिए भर्ती कर रही है। इसमें फ्रंट-एंड और बैक-एंड दोनों भूमिकाओं के लिए वैकेंसी उपलब्ध हैं। खासतौर पर PCB डिजाइन इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स) का वर्कप्लेस पुणे में होगा, जबकि अन्य पदों के लिए कार्यस्थल मुंबई निर्धारित किया गया है।
अगर आप Tesla में काम करने के इच्छुक हैं, तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। Tesla ने फिलहाल 13 प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां हम आपको कुछ महत्वपूर्ण पदों की जानकारी दे रहे हैं—
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
अगर आप अन्य पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो Tesla की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वैकेंसी सेक्शन चेक कर सकते हैं। सभी पदों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया वहीं उपलब्ध होगी।
Tesla की भारत में एंट्री भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में नई क्रांति ला सकती है। अब देखना यह होगा कि Tesla की कारें भारतीय ग्राहकों के लिए किस तरह के मॉडल और कीमतों के साथ आती हैं।