गर्मियों में स्मार्टफोन का बढ़ता तापमान, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स
ज्यादा गर्म होने पर फोन के फटने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि स्मार्टफोन का तापमान कितना होना चाहिए और इसे ओवरहीटिंग से कैसे बचाया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Phone Overheat कि परेशानी को दूर करने के लिए करें ये काम। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: सर्दी का मौसम खत्म होने वाला है और गर्मियां अपने चरम पर पहुंचने को तैयार हैं। भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ती है, जिससे स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का गर्म होना आम बात है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर फोन के फटने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि स्मार्टफोन का तापमान कितना होना चाहिए और इसे ओवरहीटिंग से कैसे बचाया जा सकता है।
कितना होना चाहिए फोन का सही तापमान?
स्मार्टफोन कंपनियों के अनुसार, फोन को चार्ज करते समय या इस्तेमाल करते हुए उसके आसपास का तापमान 0 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। बहुत कम या ज्यादा तापमान फोन के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा तापमान पर फोन ओवरहीट हो सकता है, जिससे बैटरी डैमेज हो सकती है या फोन ब्लास्ट होने की संभावना भी रहती है। आजकल स्मार्टफोन में ओवरहीटिंग वॉर्निंग सिस्टम होता है, जो तापमान बढ़ने पर फोन के कुछ फीचर्स को ऑटोमैटिक बंद कर देता है।
फोन ओवरहीट होने पर क्या करें?
1. गर्म जगहों से रखें दूर
अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसे धूप, तकिये के नीचे या किसी बंद जगह पर न रखें। फोन को किसी समतल, ठंडी और हवादार जगह पर रखें ताकि वह जल्दी ठंडा हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Year Ender 2025: 2025 में स्मार्टफोन बाजार पर Apple-Samsung का दबदबा, कौन सी सीरीज़ बनी नंबर 1?
दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के साथ चीन में लॉन्च OnePlus 15, भारत में नवंबर को हो सकती है एंट्री
Honor और Redmi में बैटरी वॉर: जल्द आ रहे हैं 9000mAh और 10000mAh बैटरी वाले दमदार स्मार्टफोन
2. फोन को करें बंद
अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाए, तो उसे कुछ देर के लिए बंद कर दें। इससे इसके इंटरनल पार्ट्स ठंडे हो जाएंगे और फोन की परफॉर्मेंस पर भी असर नहीं पड़ेगा।
3. अनयूज्ड ऐप्स को करें बंद
गेमिंग, GPS नेविगेशन और ऑगमेंटेड रियलिटी ऐप्स CPU पर ज्यादा लोड डालते हैं, जिससे फोन जल्दी गर्म हो जाता है। अगर ये फीचर्स इस्तेमाल में न हों तो बैकग्राउंड ऐप्स को फोर्स-क्लोज कर दें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
चार्जिंग के दौरान फोन गर्म होने पर क्या करें?
- चार्जिंग से हटाएं: अगर चार्जिंग के दौरान फोन ज्यादा गर्म हो रहा है, तो उसे तुरंत चार्जर से हटा दें।
- फोन कवर हटाएं: फोन का केस निकालकर चार्ज करें, ताकि हीट अच्छे से डिसिपेट हो सके।
- चार्जर की जांच करें: खराब या लोकल चार्जर और केबल फोन को ज्यादा गर्म कर सकते हैं। हमेशा असली और ब्रांडेड चार्जर का ही इस्तेमाल करें।
- चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल न करें: फोन को चार्जिंग के समय ज्यादा इस्तेमाल करने से उसका तापमान तेजी से बढ़ सकता है, इसलिए चार्जिंग के दौरान भारी ऐप्स और गेम्स चलाने से बचें।
नतीजा
गर्मी के मौसम में स्मार्टफोन का तापमान नियंत्रण में रखना बहुत जरूरी है। सही सावधानियां अपनाकर और सही चार्जिंग प्रैक्टिस से आप अपने फोन को ओवरहीटिंग से बचा सकते हैं और इसकी लाइफ बढ़ा सकते हैं।
