फेसबुक-इंस्टाग्राम पर सख्ती, सरकार की कड़ी चेतावनी, अगर नहीं सुधरा सिस्टम तो बड़ी कार्रवाई तय
Meta Platform Warning: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते गलत और खतरनाक कंटेंट को लेकर अब सरकारें सख्त रुख अपनाने लगी हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स को कड़ी चेतावनी जारी की है।
- Written By: सिमरन सिंह
Social Media (Source. Freepik)
Social Media Content Control: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते गलत और खतरनाक कंटेंट को लेकर अब सरकारें सख्त रुख अपनाने लगी हैं। इसी कड़ी में इंडोनेशिया के संचार मंत्रालय ने टेक दिग्गज मेटा प्लेटफॉर्म्स को कड़ी चेतावनी जारी की है। मंत्रालय का आरोप है कि Facebook, Instagram और WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म पर हानिकारक और भ्रामक कंटेंट तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसे रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
रिपोर्ट किए गए मामलों में सिर्फ 28.47% पर कार्रवाई
सरकार की चिंता खासतौर पर ऑनलाइन जुआ, फर्जी खबरों और भ्रामक जानकारी को लेकर है। मंत्रालय के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स पर रिपोर्ट किए गए मामलों में से सिर्फ 28.47 फीसदी मामलों पर ही कार्रवाई की गई है, जो बेहद कम मानी जा रही है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह चेतावनी उस समय सामने आई जब कम्युनिकेशन और डिजिटल मामलों की मंत्री Meutya Hafid ने अचानक जकार्ता स्थित मेटा के ऑपरेशनल ऑफिस का दौरा किया। इस निरीक्षण के बाद सरकार ने कंपनी के कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम पर गंभीर सवाल उठाए।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल में छुपा खतरा, मिडिल क्लास के पैसे और डेटा पर साइबर अटैक, ऐसे बचाएं खुद को
Instagram छोड़ो, यहां बनाओ पैसा, नए सोशल मीडिया ऐप्स से घर बैठे कमाई, YouTube और Facebook को भी छोड़ा पीछे
500 रुपये की गलती, हजारों का नुकसान, अनजान पेन ड्राइव लगाते ही फोन-लैपटॉप हो सकता है डेड
अब YouTube Shorts से मिलेगा छुटकारा, नया फीचर करेगा समय की बर्बादी बंद
सरकार ने जताई लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता
मंत्री Meutya Hafid ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रही गलत जानकारी, बदनामी और नफरत फैलाने वाला कंटेंट लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा, “इंडोनेशिया में गलत जानकारी, बदनामी और नफरत फैलाने वाले कंटेंट से जान का खतरा है, फिर भी मेटा ने उन्हें बने रहने दिया है” सरकार का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे कंटेंट पर सख्ती नहीं की गई तो इसका असर समाज और युवाओं पर गंभीर रूप से पड़ सकता है।
कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम मजबूत करने के निर्देश
संचार मंत्रालय ने मेटा से साफ कहा है कि वह अपने कंटेंट मॉडरेशन सिस्टम को और मजबूत बनाए और अवैध या नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया तेज करे। दरअसल, पिछले साल भी इंडोनेशिया सरकार ने मेटा समेत अन्य सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कंटेंट मॉनिटरिंग को सख्त करने के निर्देश दिए थे।
ये भी पढ़े: UPI यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव, अब Google Pay-PhonePe से ऐसे नहीं कर पाएंगे पेमेंट
सोशल मीडिया पर उम्र की पाबंदी लागू होगी
इंडोनेशिया सरकार अब सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर उम्र की सीमा और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सख्त कदम उठा रही है। इसके लिए Government Regulation Number 17 of 2025 (PP TUNAS) लागू किया गया है। यह नया नियम सोशल मीडिया सेवाओं पर उम्र की पाबंदी और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान लागू करेगा। यह कानून देश के Personal Data Protection Law को भी और मजबूत बनाता है।
राष्ट्रपति Prabowo Subianto ने 28 मार्च 2025 को इस नियम पर हस्ताक्षर किए थे और यह 1 अप्रैल 2025 से लागू हो चुका है। हालांकि डिजिटल सेवाओं को इसे पूरी तरह लागू करने के लिए एक साल का ट्रांजिशन पीरियड दिया गया है।
