Podcast कैसे शुरू करें? बिना महंगे सेटअप के ऐसे शुरू करें अपना शो, जानें पूरी Step-by-Step Guide

Podcast Setup: पॉडकास्ट लोगों के बीच लगातार मशहूर होता जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी पॉडकास्ट शुरू करना चाहते है लेकिन बजट कम है तो इन चीजों का ध्यान रख के कर सकते है।
start a podcast Launch your show without an expensive setup step-by-step guide
Podcast शुरू करने के लिए क्या करें?Source. Pixabay
Published on: 
Updated on: 

How To Start A Podcast: आज के समय में पॉडकास्ट सिर्फ ऑडियो कंटेंट तक सीमित नहीं है। लोग अपनी रुचि, जानकारी और अनुभव को बातचीत के रूप में दर्शकों तक पहुंचाने के लिए पॉडकास्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपना पॉडकास्ट शुरू करने की सोच रहे हैं तो शुरुआत के लिए बहुत महंगे उपकरण या बड़ा स्टूडियो जरूरी नहीं है।आप सही विषय, फॉर्मेट और बेसिक रिकॉर्डिंग सेटअप के साथ शुरुआत कर सकते है।

सबसे पहले चुनें सही Topic और Podcast Format

पॉडकास्ट शुरू करने का पहला कदम उसका विषय तय करना होता है। ऐसा विषय चुनें जिसमें आपकी रुचि हो और जिसके बारे में आप लगातार बात कर सकें। इसमें फाइनेंस, टेक्नोलॉजी, मोटिवेशन, मनोरंजन या कहानी जैसे कई विषयों पर शो बनाया जा सकता है। इसके साथ यह भी तय करें कि आपका Audience कौन है और आप उसे क्या Value देना चाहते हैं। इसके बाद Podcast Format चुनें। आप Solo Podcast में अकेले किसी विषय पर बात कर सकते हैं, Interview Format में मेहमानों से बातचीत कर सकते हैं और Co-hosted शो में दूसरे व्यक्ति के साथ चर्चा कर सकते हैं।

शुरुआत में महंगे Mic की जरूरत नहीं

वैसे कोई भी यही कहेंगा कि एक अच्छा और मंहगा Mic पॉडकास्ट के लिए जरूरी है लेकिन नए Creators के लिए शुरुआत में महंगे Recording Setup पर पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है। एक अच्छा Smartphone, Collar Mic या Basic USB Microphone शुरुआती जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं रिकॉर्डिंग के लिए शांत कमरे का चुनाव करें और आसपास के शोर को कम रखने कि कोशिश करें। साथ ही Podcast में आवाज की स्पष्टता बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि खराब Audio Quality सुनने वाले का Experience प्रभावित कर सकती है।

start a podcast Launch your show without an expensive setup step-by-step guide
BTS V बने Nothing Headphone (1) Pro के ग्लोबल एंबेसडर, ₹38 हजार के हेडफोन में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

Recording के बाद Editing भी जरूरी

ऑडियो रिकॉर्ड करने के बाद Editing का काम भी काफी जरूरी होता है। ऐसे में शुरुआती Creators Audacity जैसे मुफ्त Software या Mobile Apps का इस्तेमाल कर सकते हैं। वही ज्यादा Professional Editing के लिए Adobe Audition या Mac पर GarageBand जैसे विकल्प भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। साथ ही Editing के दौरान लंबे Pause, गलतियां और अनावश्यक हिस्से हटाए जा सकते हैं। Podcast की शुरुआत और अंत में हल्का Intro या Outro Music भी जोड़ा जा सकता है।

Podcast को लोगों तक कैसे पहुंचाएं?

जब आपकी रिकॉर्डिंग तैयार हो जाए तो इसको Podcast Hosting Platform की जरूरत पड़ती है। जिसमें Libsyn, Buzzsprout और Spotify for Podcasters जैसे प्लेटफॉर्म पर Podcast Files को Upload किया जा सकता है। इसके बाद Podcast को Spotify, Apple Podcasts और दूसरी Podcast Directories तक पहुंचाया जा सकता है।

शुरुआत में सबसे जरूरी चीज महंगा Setup नहीं बल्कि अच्छा Content और लगातार Publishing होती है। वहीं एक स्पष्ट विषय और तय Audience के साथ नियमित Episodes तैयार करना नए Podcast को धीरे-धीरे पहचान दिलाने में मदद कर सकता है।

start a podcast Launch your show without an expensive setup step-by-step guide
बच्चे का Instagram अकाउंट चेक करना है? सीधे नहीं कर पाएंगे Login, Meta ने बनाए ये नियम
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com