AI वीडियो क्रिएशन का नया युग, OpenAI ने लॉन्च किया Sora 2 और सोशल मीडिया ऐप
AI video generation: OpenAI ने अपना सबसे उन्नत वीडियो जनरेशन मॉडल Sora 2 पेश किया है। जो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टक्कर देने के लिए बनाए गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Sore AI में क्या है खास। (सौ. YouTube)
OpenAI Sora 2: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच OpenAI ने अपना सबसे उन्नत वीडियो जनरेशन मॉडल Sora 2 पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया सोशल मीडिया ऐप भी लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर TikTok और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स को चुनौती देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह ऐप यूजर्स को सिर्फ टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स के जरिए हाई-डेफिनिशन वीडियो क्लिप्स और ऑडियो बनाने की सुविधा देता है। सबसे खास फीचर है “Cameos”, जिसके जरिए यूजर खुद को AI-जनरेटेड सीन का हिस्सा बना सकते हैं।
क्या है Sora 2 की खासियत?
OpenAI का कहना है कि Sora 2 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए जीवंत और यथार्थवादी वीडियो कंटेंट बनाने की क्षमता में एक बड़ी छलांग है। अब यह मॉडल सिंक्रोनाइज्ड डायलॉग्स, रियलिस्टिक साउंड इफेक्ट्स और फिजिकली एक्यूरेट मोशन तैयार करने में सक्षम है। इससे वीडियो पहले से कहीं ज्यादा इमर्सिव और असली जैसा अनुभव देंगे।
Sora 2 is here. pic.twitter.com/hy95wDM5nB — OpenAI (@OpenAI) September 30, 2025
सम्बंधित ख़बरें
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
नहीं खा पाएगा इंसानों की नौकरी AI, Starbucks में दूध पहचानने में फेल हुआ स्मार्ट सिस्टम, कंपनी ने किया फायर
Microsoft का भारत में सबसे बड़ा AI दांव, 2026 तक खुलेगा विशाल डेटा सेंटर, AI मार्केट में बढ़ेगी टक्कर
बड़े खिलाड़ियों को सीधी चुनौती
इस कदम के साथ OpenAI ने सीधा मुकाबला Google, Meta और ByteDance जैसी दिग्गज टेक कंपनियों से छेड़ दिया है। कंपनी का मकसद है कि ऑनलाइन कंटेंट क्रिएशन और शेयरिंग के तरीके को पूरी तरह बदल दिया जाए।
ये भी पढ़े: Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, Samsung ने किया बड़ा खुलासा
Sora 2 के फीचर्स एक नजर में
- स्वाइप-एंड-स्क्रोल इंटरफेस: TikTok, Instagram Reels और YouTube Shorts जैसा वर्टिकल लेआउट।
- AI-पावर्ड वीडियो क्रिएशन: केवल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से हाई-डेफिनिशन वीडियो बनाना।
- Cameos फीचर: उपयोगकर्ता खुद को एआई वीडियो सीन में शामिल कर सकते हैं।
- एल्गोरिदम-ड्रिवन फीड: पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन, जो दर्शकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट दिखाएगा।
- इनवाइट-ओनली लॉन्च: फिलहाल ऐप सिर्फ यूएस और कनाडा में Apple App Store के जरिए शुरू किया जाएगा।
- शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट पर फोकस: TikTok और YouTube Shorts जैसे छोटे वीडियो फॉर्मेट के लिए खास तौर पर डिजाइन।
- बिग प्लेयर्स से मुकाबला: Sora 2 सीधे Google के Veo 3 और Meta के एआई वीडियो टूल्स से टक्कर लेगा।
ध्यान दें
Sora 2 का आगमन शॉर्ट-फॉर्म वीडियो कंटेंट की दुनिया में नई क्रांति ला सकता है। आसान इंटरफेस, शक्तिशाली एआई और Cameos जैसे फीचर्स के साथ OpenAI का यह कदम सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन के तरीकों को पूरी तरह बदलने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
