-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Discount On Samsung Galaxy S24 Fe For First Time Buy Now On Amazon And Flipkart At Half Price
Samsung Galaxy S24 FE पर तगड़ा डिस्काउंट! ₹28,000 सस्ता हुआ सैमसंग का यह प्रीमियम स्मार्टफोन
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Galaxy S24 FE Discount: प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट कम है, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S24 FE पर भारी छूट देखने को मिलने वाली है।

Samsung Galaxy S24 FE पर शानदार ऑफर। (सौ. Samsung)
Samsung S24 FE Amazon and Flipkart offer: अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन बजट के कारण रुक गए थे, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। Samsung Galaxy S24 FE, जो बीते साल लॉन्च हुआ था, उसपर अब भारी डिस्काउंट ऑफर चल रहा है। यह स्मार्टफोन पहले ही अपनी दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के लिए पॉपुलर रहा है, और अब इसे लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।
Amazon पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Amazon India पर Samsung Galaxy S24 FE के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अब घटकर ₹31,999 कर दी गई है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹59,999 था। यानी ग्राहकों को मिल रही है करीब ₹28,000 रुपये की बचत। वहीं इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल अब ₹40,690 में उपलब्ध है, जो पहले ₹69,999 का था। फोन तीन शानदार कलर ऑप्शंस Graphite, Mint और Blue में खरीदा जा सकता है।
Flipkart पर भी मिल रही शानदार डील
Flipkart पर भी Galaxy S24 FE पर भारी छूट मिल रही है। यहां इसके 128GB वेरिएंट को ग्राहक मात्र ₹35,999 में खरीद सकते हैं, जिसकी असली कीमत ₹65,999 है। इसके अलावा 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल सिर्फ ₹31,999 में उपलब्ध है। खास बात यह है कि ग्राहक इस स्मार्टफोन को EMI के जरिए आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
Samsung Galaxy S24 FE के शानदार फीचर्स
Samsung का यह फोन अपने प्रीमियम फीचर्स की वजह से फ्लैगशिप स्मार्टफोन कैटेगरी में आता है। इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर दिया गया है जो Xclipse GPU के साथ आता है। यह डिवाइस Android 14 पर काम करती है और कंपनी ने इसमें 7 बड़े Android अपडेट्स देने का वादा किया है।
फोन में 6.7-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass Victus Plus प्रोटेक्शन के साथ आता है।
ये भी पढ़े: ₹20 हजार का iPhone Pocket लॉन्च: Apple ने पेश किया दुनिया का सबसे लग्जरी मोजा
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, और 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कम बजट में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस का बेहतरीन मौका
Samsung Galaxy S24 FE अब अपनी प्रीमियम क्वालिटी और कम कीमत दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। अगर आप इस समय एक भरोसेमंद, स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो यह ऑफर आपके लिए सही मौका साबित हो सकता है।
Discount on samsung galaxy s24 fe for first time buy now on amazon and flipkart at half price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMजिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














