आपका Smart TV भी हो सकता है हैक, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
Signs of Smart Tv Hacked: स्मार्टफोन या लैपटॉप ही नहीं, बल्कि स्मार्ट टीवी भी साइबर हमलों के खतरे में हैं। स्मार्ट टीवी लगातार इंटरनेट से जुड़ा रहता है और यूजर्स कई थर्ड पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Smart TV के Hack होने के साइन। (सौ. Freepik)
Smart Tv Hacked: आज के दौर में केवल स्मार्टफोन या लैपटॉप ही नहीं, बल्कि स्मार्ट टीवी भी साइबर हमलों के खतरे में हैं। स्मार्ट टीवी लगातार इंटरनेट से जुड़ा रहता है और यूजर्स कई थर्ड पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करते हैं। इसमें ब्लूटूथ, माइक्रोफोन और कभी-कभी कैमरा भी होता है, जिससे यह एक मिनी कंप्यूटर जैसा बन जाता है। अगर आपका टीवी धीमा हो रहा है, स्क्रीन क्रैश हो रही है या अनजान पॉप-अप आ रहे हैं, तो यह संकेत हो सकते हैं कि कोई मैलवेयर आपके टीवी को हैक करने की कोशिश कर रहा है।
अचानक दिखने वाले पॉप-अप और विज्ञापन
अगर आपके टीवी स्क्रीन पर अचानक एंटीवायरस, फेक स्ट्रीमिंग ऐप्स या जुआ साइट्स जैसे पॉप-अप विज्ञापन आने लगें, तो सावधान हो जाएं। ये विज्ञापन कई बार सिस्टम अलर्ट या सॉफ्टवेयर अपडेट की तरह दिखते हैं और यदि आप इन पर क्लिक कर दें, तो ये आपको खतरनाक वेबसाइट्स पर रीडायरेक्ट कर सकते हैं। खतरनाक बात यह है कि कई बार रीबूट के बाद भी ये विज्ञापन वापस आ जाते हैं।
अनजान ऐप्स की मौजूदगी
Android आधारित स्मार्ट टीवी में थर्ड पार्टी ऐप्स इंस्टॉल करना आसान होता है, लेकिन इससे खतरा भी बढ़ता है। अगर होम स्क्रीन पर ऐसे ऐप्स दिखें जिन्हें आपने कभी डाउनलोड नहीं किया और जिनके नाम या आइकन अजीब हों, तो तुरंत टीवी की जांच करें। ये ऐप्स आपकी गतिविधियों को ट्रैक कर सकते हैं और पर्सनल डेटा लीक कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
mAadhaar App होने वाला है बंद, UIDAI का बड़ा ऐलान, तुरंत डाउनलोड करें नया Aadhaar App
परफॉर्मेंस में गिरावट और सिस्टम क्रैश
अगर आपके टीवी में पर्याप्त स्टोरेज है और फिर भी वह धीमा चल रहा है, या अचानक क्रैश हो रहा है, तो समझ लीजिए कि यह किसी मैलवेयर का असर हो सकता है। यह मैलवेयर टीवी के सिस्टम को ओवरलोड करता है, जिससे स्ट्रीमिंग और नेविगेशन मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़े: 60 दिन में नहीं भरा चालान तो क्या होगा? वर्चुअल कोर्ट से वारंट तक की प्रकिया
Smart TV को हैकिंग से बचाने के टिप्स
- अनजान ऐप्स को तुरंत डिलीट करें।
- “Unknown Sources” से इंस्टॉलेशन का ऑप्शन बंद करें।
- Wi-Fi पासवर्ड तुरंत बदलें।
- टीवी को अस्थायी रूप से Wi-Fi से डिस्कनेक्ट करें।
- यदि संभव हो तो एंटीवायरस ऐप से फुल सिस्टम स्कैन करें।
- समस्या बनी रहे तो फैक्टरी रीसेट करें।
- टीवी का फर्मवेयर और सॉफ्टवेयर हमेशा अपडेट रखें।
