Google पर बिना वेबसाइट बदलें खरीदारी होगी पूरा, Gemini का नया फीचर बदल देगा ऑनलाइन शॉपिंग का तरीका
Google Gemini New Feature: Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से ऑनलाइन शॉपिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। नए AI-बेस्ड शॉपिंग फीचर्स लॉन्च किए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Gemini (Source. Gemini)
Online Shopping With Google AI: Google ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से ऑनलाइन शॉपिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने ऐसे नए AI-बेस्ड शॉपिंग फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनकी मदद से यूजर्स अब Google Search छोड़े बिना ही पूरी खरीदारी कर सकेंगे। अब तक AI प्रोडक्ट ढूंढने और तुलना करने तक सीमित था, लेकिन भुगतान के लिए अलग वेबसाइट पर जाना पड़ता था। नया सिस्टम इस झंझट को पूरी तरह खत्म करने वाला है।
Universal Commerce Protocol (UCP) क्या है?
इस पूरे बदलाव की बुनियाद है Universal Commerce Protocol (UCP)। यह एक ओपन फ्रेमवर्क है, जिसे पूरी शॉपिंग प्रक्रिया को एक ही जगह संभालने के लिए तैयार किया गया है। इसमें प्रोडक्ट सर्च से लेकर चेकआउट और खरीद के बाद मिलने वाले सपोर्ट तक सब कुछ शामिल है। Google के मुताबिक, “UCP को इस तरह डिजाइन किया गया है कि AI एजेंट्स, मर्चेंट्स और पेमेंट सर्विसेज एक साथ आसानी से काम कर सकें”
बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर तैयार हुआ सिस्टम
Google ने इस नई तकनीक को Shopify, Wayfair, Target और Walmart जैसे बड़े रिटेल पार्टनर्स के साथ मिलकर विकसित किया है। आने वाले समय में यूजर्स Google Search के AI Mode और Gemini ऐप में ही प्रोडक्ट लिस्टिंग से सीधे चेकआउट कर पाएंगे। फिलहाल यह सुविधा अमेरिका में शुरू की गई है, जबकि भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं पड़ेगा महंगा कोचिंग का खर्च, Google Gemini देगा फ्री NEET मॉक टेस्ट
अब बाहर खाने के लिए घंटों नहीं ढूंढना पड़ेगा, Google का नया AI खुद करेगा टेबल बुक
अब बिना बैंक अकाउंट भी होगा UPI पेमेंट, Google Pay का नया Pocket Money फीचर लॉन्च
अब बिना टाइप किए करें शॉपिंग, Google का नया AI करेगा सब काम आसान
कैसे काम करेगा नया चेकआउट अनुभव?
शुरुआत में UCP का इस्तेमाल Search AI Mode और Gemini ऐप में नए चेकआउट फीचर के लिए किया जा रहा है। अमेरिकी यूजर्स Google Pay के जरिए सीधे भुगतान कर सकेंगे। पेमेंट ऑप्शंस और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी Google Wallet से अपने आप जुड़ जाएगी। Google ने साफ किया है कि आने वाले अपडेट्स में PayPal सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा।
ये भी पढ़े: घर में इंसान जैसा रोबोट? CES 2026 ने खोल दी आंखें, सच जानकर आप भी चौंक जाएंगे
आगे क्या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं?
Google इस सिस्टम को धीरे-धीरे दूसरे देशों तक फैलाने और ज्यादा रिटेलर्स को जोड़ने की योजना बना रहा है। साथ ही, कंपनी लॉयल्टी प्रोग्राम, ज्यादा स्मार्ट प्रोडक्ट सुझाव और पर्सनलाइज्ड शॉपिंग अनुभव जैसे फीचर्स पर भी काम कर रही है।
AI शॉपिंग की दौड़ में बढ़ी टक्कर
Google का यह कदम उसे Microsoft, OpenAI और Perplexity जैसे प्लेटफॉर्म्स की सीधी टक्कर में खड़ा करता है। Microsoft का Copilot पहले से ही अमेरिका में इन-चैट खरीदारी की सुविधा देता है, जहां यूजर बातचीत के दौरान ही पेमेंट पूरा कर सकता है। वहीं, ChatGPT और Perplexity भी कन्वर्सेशनल शॉपिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जहां प्रोडक्ट सर्च से लेकर गाइडेड खरीदारी और इन-चैट चेकआउट तक की सुविधा मिलती है।
