बगल में बैठा शख्स नहीं पढ़ पाएगा आपका WhatsApp, Samsung का नया Privacy Display बना सीक्रेट चैट का असली पहरेदार
Samsung Privacy Display: फोन चलाते समय क्या आपको भी यह डर रहता है कि कहीं कोई आपकी स्क्रीन तो नहीं देख रहा? मेट्रो, ऑफिस या कैफे में अक्सर बगल में बैठा व्यक्ति आपकी चैट पर नजर डाल सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Galaxy S26 Ultra (Source. Instsgram)
Galaxy S26 Ultra Privacy Feature: सार्वजनिक जगहों पर फोन चलाते समय क्या आपको भी यह डर रहता है कि कहीं कोई आपकी स्क्रीन तो नहीं देख रहा? मेट्रो, ऑफिस या कैफे में अक्सर बगल में बैठा व्यक्ति आपकी चैट पर नजर डाल सकता है। इसी चिंता को खत्म करने के लिए Samsung ने अपने फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra में ‘Privacy Display’ नाम का दमदार फीचर पेश किया है।
क्या है Privacy Display?
Privacy Display एक इनबिल्ट स्क्रीन टेक्नोलॉजी है, जो फोन की डिस्प्ले लाइट के प्रोजेक्शन को इस तरह बदल देती है कि साइड एंगल या ऊपर की दिशा से देखने पर स्क्रीन लगभग ब्लैक नजर आती है। कंपनी ने इसे Galaxy Unpacked इवेंट में पेश करते हुए बताया कि यह फीचर यूजर की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। जब यह मोड एक्टिव होता है, तो ऑफ-एंगल पर दिखने वाले पिक्सल्स को स्विच ऑफ कर दिया जाता है। सामने से देखने वाले यूजर को कंटेंट साफ दिखाई देता है, लेकिन बगल में बैठे व्यक्ति को सिर्फ डार्क स्क्रीन नजर आती है।
कैसे काम करता है Samsung Privacy Display?
इस टेक्नोलॉजी में पिक्सल लेवल पर लाइट कंट्रोल किया जाता है। यूजर चाहें तो इसे हमेशा ऑन रख सकते हैं या फिर चुनिंदा ऐप्स के लिए सेट कर सकते हैं। जैसे ही बैंकिंग ऐप, WhatsApp, Snapchat, Instagram या Gmail ओपन होगी, Privacy Display ऑटोमेटिक एक्टिव हो जाएगा। इससे आपकी पर्सनल चैट, ओटीपी, बैंक डिटेल्स या सेंसिटिव डेटा सुरक्षित रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
क्या हैं Privacy Screen के नुकसान?
आमतौर पर लोग प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उससे ब्राइटनेस कम हो जाती है और व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रभावित होता है। Privacy Display में यह समस्या काफी हद तक कम कर दी गई है। हालांकि हल्का ब्राइटनेस एडजस्टमेंट हो सकता है, लेकिन यूजर एक्सपीरियंस पर इसका असर बेहद कम बताया जा रहा है।
क्या इससे बैटरी लाइफ कम होगी?
कंपनी के अनुसार Privacy Display बैटरी पर न्यूनतम प्रभाव डालता है। चूंकि यह पिक्सल मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी है, इसलिए अतिरिक्त हार्डवेयर की जरूरत नहीं पड़ती।
ये भी पढ़े: चुपके से हो रही रिकॉर्डिंग? अब Android यूज़र्स को चेताएगा ये खास ऐप, स्मार्ट चश्मों से बचना हुआ आसान
क्यों है यह फीचर खास?
आज के दौर में जहां डिजिटल प्राइवेसी सबसे बड़ी चिंता बन चुकी है, वहां Samsung का यह कदम गेमचेंजर साबित हो सकता है। अब सीक्रेट चैट, बैंकिंग ट्रांजैक्शन या पर्सनल बातचीत के दौरान आपको इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
