सस्ता 5G फोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Samsung के नए फोन ने मचाई धूम, कीमत नहीं पड़ेगी भारी
Samsung Galaxy A57 5G Price In India: Samsung ने बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Galaxy A37 5G (SOurce. Samsung)
Samsung Galaxy A37 5G Price In India: स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर Samsung ने बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने भारत में अपने दो नए 5G स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G और Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं, लेकिन कैमरा और कुछ प्रीमियम स्पेसिफिकेशन्स में आपको Galaxy A57 5G में थोड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है।
कीमत और कलर ऑप्शन्स, कौन सा फोन पड़ेगा सस्ता?
Samsung ने दोनों स्मार्टफोन्स को अलग-अलग प्राइस रेंज में लॉन्च किया है, ताकि हर बजट के यूजर्स को ऑप्शन मिल सके। Samsung Galaxy A57 5G तीन कलर ऑप्शन Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac में उपलब्ध है।
- 8GB + 256GB: 56,999 रुपये
- 12GB + 256GB: 62,499 रुपये
वहीं, Samsung Galaxy A37 5G Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Graygreen कलर में आता है।
सम्बंधित ख़बरें
HP ने लॉन्च किए धांसू AI Laptop, 22 घंटे बैटरी, OLED डिस्प्ले और 80 TOPS AI पावर ने मचाई धूम
इंटरनेट बंद तो क्या हुआ, बिना स्मार्टफोन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जान लीजिए ये 3 जबरदस्त तरीके
ड्राइवर के बेटे ने UPI सिस्टम की खोल दी पोल, 20 हजार की ठगी के बाद ढूंढ निकाले 3 खतरनाक Bugs
AI ने इंजीनियर्स को किया ब्लैकमेल? Claude AI की हरकत ने मचाई हलचल, कंपनी बोली घबराइए नहीं
- 8GB + 128GB: 41,999 रुपये
- 8GB + 256GB: 47,499 रुपये
Samsung Galaxy A57 5G: दमदार डिस्प्ले और कैमरा अपग्रेड
Galaxy A57 5G में 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Vision Booster फीचर के साथ आता है। इससे यूजर्स को स्मूद स्क्रॉलिंग और ब्राइट आउटडोर विजिबिलिटी मिलती है।
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, 50MP मेन कैमरा (f/1.8), 12MP अल्ट्रा-वाइड (f/2.2) और 5MP मैक्रो (f/2.4)। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह डिवाइस Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलता है। डिजाइन भी काफी स्लिम है और IP68 रेटिंग के साथ यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। सिक्योरिटी के लिए Samsung Knox फीचर दिया गया है।
ये भी पढ़े: अब AI में दिखेगा आपका ही चेहरा, Google ला रहा 3D Avatar फीचर, क्रिएटर्स के लिए गेम चेंजर
Samsung Galaxy A37 5G: बजट में शानदार परफॉर्मेंस
Galaxy A37 5G में भी 6.7-इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मौजूद है। फोन में 5000mAh बैटरी और Android 16 आधारित One UI 8.5 दिया गया है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, IP68 रेटिंग और Samsung Knox सिक्योरिटी इसे और ज्यादा भरोसेमंद बनाते हैं।
कौन सा फोन खरीदना रहेगा सही?
अगर आप बेहतर कैमरा और प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Galaxy A57 5G आपके लिए सही विकल्प है। वहीं, कम बजट में अच्छे फीचर्स चाहिए तो Galaxy A37 5G भी शानदार डील साबित हो सकता है।
