Samsung बना रहा है 500MP का कैमरा सेंसर, Sony को देगा कड़ी टक्कर
कंपनी 500MP कैमरा सेंसर तैयार कर रही है। हालांकि, इससे पहले Samsung ने पुष्टि की थी कि Galaxy S25 Ultra में 200MP कैमरा का उपयोग किया जाएगा। Samsung ने अपने प्रोफाइल में कई उन्नत प्रोडक्ट्स जोड़े हैं
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung का नया फोन है शानदार । (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Samsung ने अपने प्रोफाइल में कई उन्नत प्रोडक्ट्स जोड़े हैं और कैमरा सेंसर बनाने में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। अब खबर आ रही है कि कंपनी 500MP कैमरा सेंसर तैयार कर रही है। हालांकि, इससे पहले Samsung ने पुष्टि की थी कि Galaxy S25 Ultra में 200MP कैमरा का उपयोग किया जाएगा।
500MP कैमरा सेंसर पर काम कर रहा Samsung
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक टिप्स्टर ने जानकारी दी है कि Samsung ने 500MP कैमरा सेंसर तैयार करने की योजना बनाई है। इस सेंसर को भविष्य में गैलेक्सी डिवाइसेज में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, Samsung और Apple मिलकर PD-TR-Logic कंफिग्रेशन के साथ तीन-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर पर काम कर रहे हैं।
Sony के लिए बड़ी चुनौती बनेगा Samsung
वर्तमान में Apple अपने CMOS इमेज सेंसर (CIS) के लिए Sony पर निर्भर करता है। लेकिन Samsung अब Apple का प्राथमिक आपूर्तिकर्ता बनने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो Samsung का तीन-लेयर स्टैक्ड सेंसर Sony के मुकाबले अधिक पावरफुल होगा।
सम्बंधित ख़बरें
रुबात विवाद में बढ़ा टकराव, सिकंदर हफीज ने कांग्रेस MLA मसूद को भेजा 150 करोड़ का मानहानि नोटिस
Mumbai Summer Special Trains: गर्मी में रेलवे की राहत, मुंबई से इंदौर, गोरखपुर समेत कई रूट पर स्पेशल ट्रेनें
नासिक मनपा में महायुति का दबदबा, विपक्ष पूरी तरह साफ; सभी प्रभाग समितियां निर्विरोध जीती
Jalna Illegal Water Connection: जालना में अवैध पानी कनेक्शनों पर मनपा का एक्शन: हटाए 68 गैरकानूनी नल
क्या iPhone 18 में होगा Samsung का कैमरा?
Apple एनालिस्ट मिंग ची कुओ ने पिछले साल जुलाई में कहा था कि Apple आने वाले वर्षों में Sony की जगह Samsung के कैमरा सेंसर का उपयोग कर सकता है। 2026 में लॉन्च होने वाले iPhone 18 में यह बदलाव देखने को मिल सकता है।
Samsung की 500MP सेंसर की तैयारी
500MP कैमरा सेंसर को लेकर Samsung ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सेंसर खासतौर पर Samsung के स्मार्टफोन्स के लिए डिजाइन किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
जनवरी में लॉन्च होगी नई फ्लैगशिप सीरीज
Samsung हर साल जनवरी में अपनी फ्लैगशिप सीरीज लॉन्च करता है। इस बार भी कंपनी Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित करने वाली है। हालांकि, Galaxy S24 सीरीज की लॉन्च डेट का अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
