Samsung Galaxy Watch Ultra 2 लॉन्च, 5,000 निट्स डिस्प्ले, Snapdragon चिप और Sleep Apnea फीचर के साथ एंट्री
Samsung ने Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच Samsung Galaxy Watch Ultra 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 (Source. Samsung)
Galaxy Watch Ultra 2 Price India: Samsung ने Galaxy Unpacked July 2026 इवेंट में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टवॉच Galaxy Watch Ultra 2 को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने इस इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Glasses भी पेश किए। वहीं नई Galaxy Watch Ultra 2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें पहली बार Exynos प्रोसेसर की जगह Qualcomm Snapdragon Wear Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। यह बदलाव बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी ऑप्टिमाइजेशन की दिशा में कंपनी का बड़ा कदम माना जा रहा है।
भारत में कीमत और बिक्री की तारीख
Samsung Galaxy Watch Ultra 2 के बारे में बताए तो इसमें 47mm Bluetooth + LTE वेरिएंट की ग्लोबल कीमत 699.99 डॉलर यानी करीब 68,000 रुपये रखी गई है जबकि भारत में इसकी कीमत 64,999 रुपये तय की गई है। वहीं यह स्मार्टवॉच 4 अगस्त से Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसके साथ ही कंपनी इसे Titanium Gray और Titanium Silver रंगों में लेकर आई है। जिसमें यूजर्स के लिए Marine Band, PeakForm Band, Trail Band, Sports Band, Misty Band और Fabric Band जैसे कई स्ट्रैप विकल्प भी उपलब्ध होंगे।
5,000 निट्स डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस
Galaxy Watch Ultra 2 में 1.52-इंच Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 498×498 पिक्सल है। डिस्प्ले 5,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, Always-On Display और Sapphire Crystal प्रोटेक्शन के साथ आता है जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। यह स्मार्टवॉच Snapdragon Wear Elite पेंटा-कोर प्रोसेसर, 2GB RAM और 64GB स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा इसमें 800mAh बैटरी दी गई है, जो WPC-बेस्ड वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung Galaxy Glasses लॉन्च, Ray-Ban Meta को मिलेगी टक्कर, Gemini AI और 9 घंटे की बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत
Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy Z Fold8 Ultra, Fold8 और Flip8, 200MP कैमरा, Galaxy AI और दमदार ऑफर्स
Realme ने चीन को कहा अलविदा, OnePlus छोड़ रहा है पश्चिमी बाजार, ColorOS 17 में बदल जाएगी पूरी रणनीति?
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
हेल्थ फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती
Samsung ने हेल्थ ट्रैकिंग पर भी खास ध्यान दिया है। Galaxy Watch Ultra 2 में नया Sleep Apnea फीचर दिया गया है जो नींद के दौरान सांस में आने वाली रुकावटों की जानकारी देता है। इसके अलावा हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग, स्लीप एनालिसिस, बॉडी टेम्परेचर और बायो-सिग्नल सेंसर जैसे कई एडवांस फीचर्स मौजूद हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए स्मार्टवॉच IP69K, 10ATM, EN13319 और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए LTE, Bluetooth 6.0, डुअल-बैंड Wi-Fi, NFC और GPS का सपोर्ट मिलता है। नई Galaxy Watch Ultra 2 उन यूजर्स के लिए आकर्षक विकल्प हो सकती है, जो प्रीमियम डिजाइन के साथ एडवांस हेल्थ फीचर्स, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस वाली स्मार्टवॉच की तलाश में हैं।
