50 मेगा पिक्सल कैमरा और कई शानदार फीचर्स से लैस सैमसंग का ये फोन, गैलेक्सी M35 5G जल्द होगा लॉन्च
सैमसंग 17 जुलाई को अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M35 5G लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन कई सारे फीचर्स से फुल्ली लोडेड हो सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सैमसंग गैलेक्सी M35 5G ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : साउथ कोरिया की मशहूर स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग जल्द ही अपने मोबाइल फोन रेंज में एक स्मार्टफोन का एडिशन करने वाली है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को 17 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको कई शानदार फीचर्स मिल सकते है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।
कंपनी द्वारा जानकारी नहीं दिए जाने के बावजूद इस फोन की डिटेल्स पहले ही लीक हो चुकी है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, भारत में इस स्मार्टफोन के आपको 2 स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते है। इस फोन में आपको 6GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है।
Samsung Galaxy M35 5G की कीमत
इस स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं ही है, लेकिन बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन के 6GB+256GB वाले वैरिएंट की कीमत 25,000 रूपये तक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
भीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
Samsung Galaxy M35 5G की डिजाइन
इस स्मार्टफोन की डिटेल्स को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर अपलोड किया गया है, जिसमें इस स्मार्टफोन के 3 कलर ऑप्शन देखने को मिल रहे है। ये फोन डार्क ब्लू, ग्रे और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। अमेजन पर अपलोडेड इस फोन के बारे में ये सभी जानकारी सामने आयी है कि इसका बैक पैनल प्लास्टिक का हो सकता है। इस स्मार्टफोन के बैक पैनल में कैमरा मॉड्यूल और LED फ्लैश दिखाई दे रहा है। साथ ही इसके साइड में वॉल्यूम बटन नजर आ रहा है। इस फोन में आपको इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy M35 5G के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1000 नीट्स और रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल हो सकती है। साथ ही इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जा रहा है, साथ ही इसमें आपको 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
इस स्मार्टफोन में आपको 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी इस फोन को लेकर बड़ा दावा कर रही है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर इस फोन से 53 घंटा कॉलिंग कर सकते है, 97 घंटा म्यूजिक प्लेइंग, 31 घंटा वीडियो प्लेइंग और 27 घंटा इंटरनेट का उपयोग किया जा सकता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको सैमसंग एक्सिनोस 1380 प्रोसेसर दिया जा सकता है, ये प्रोसेसर लेटेस्ट एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
