-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- S Krishnan Informed About The Side Effect Of Artificial Intelligence
एआई से होने वाले नुकसानों से लोगों में भय, लोकतांत्रिक अधिकार होंगे प्रभावित
- Written By: अपूर्वा नायक
एआई के उपयोग से सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसानों से होने वाले खतरे से सभी को सतर्क करने के केंद्र सरकार और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी सजग है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ( सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में एआई के विषय में बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि एआई एक उन्नत टेक्नोलॉजी है लेकिन इसके दुष्परिणाम भी कई है। एआई के बढ़ते प्रभाव और इसके दुष्प्रभावों को लेकर लोगों में भय भी है, लेकिन भारत में इतनी क्षमता है कि हम अवसर में परिवर्तित करने में सक्षम है।
ग्लोबल इंडिया एआई शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में कृष्णन ने कहा कि दुनिया के पश्चिमी हिस्से में कृत्रिम मेधा (एआई) के खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। कृष्णन ने कहा कि भारत में आशा, अपेक्षा और संभावनाएं हैं। भारत में एआई कार्य और अनुप्रयोग कार्य अन्य स्थानों की तुलना में कहीं अधिक किफायती ढंग से किया जा सकता है।
बेहतर नौकरियों से प्रतिस्थापित
कृष्णन ने कहा, “यह संभवतः भारतीय युवाओं के लिए एक अवसर है और कुछ हद तक भारतीय नौकरियों को आज की तुलना में अधिक वेतन वाली और बेहतर नौकरियों से प्रतिस्थापित करता है।”उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह एक समझौता हो सकता है, हालांकि दुनिया के अन्य हिस्सों के लिए यह वास्तविक चिंता का विषय हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
राहुल गांधी संग विजय थलापति का Video इंस्टाग्राम ने किया ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! सरकार ने क्या कहा?
आज देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ बजेगा सायरन, सरकार कर रही है ये बड़ी टेस्टिंग, जानें क्या है पूरा मामला
अब भारत बनेगा मोबाइल हब, सरकार ला रही नई स्कीम, रोजगार और कमाई का बड़ा मौका
Gudi Padwa 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में ऑफर्स की भारी बारिश! AC, फ्रिज और मोबाइल पर 70% तक की छूट
एआई के सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान
एआई के सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसानों, जैसे डीपफेक वीडियो, गलत सूचना, भ्रामक सूचना, निजता का हनन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ये वास्तविक भय हैं जिनके साथ दुनिया को जीना होगा।
इससे लोकतांत्रिक अधिकार भी प्रभावित
कृष्णन ने कहा, “ये भय अन्य देशों की तुलना में लोकतंत्रों में कहीं अधिक वास्तविक हैं… यहीं पर सुरक्षा-व्यवस्था, किसी न किसी रूप में विनियमन, घोषणाएं महत्वपूर्ण हो जाती हैं।” उन्होंने कहा कि जब आपके पास बहुत सारी गलत सूचना या फर्जी जानकारी होती है, तो सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आपके पास एक ऐसा तंत्र होना चाहिए जिसके द्वारा आप वास्तव में सही जानकारी की पहचान कर सकें। सचिव ने कहा कि इससे लोकतांत्रिक अधिकार भी प्रभावित हो सकते हैं।
गौरतलब है कि एआई को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी अपने विचार व्यक्त किए थे। उन्होंने भी एआई के खतरे से सतर्क रहने की जानकारी दी थी और उन्होंने कहा था कि दुनिया के सभी देशों और समाज को एआई से होने वाले खतरों का सावधानी पूर्वक सामना करना होगा। इस समस्या से लड़ने के लिए केवल ग्लोबल एफर्ट ही काम आ सकती है।
( एजेंसी इनपुट के साथ )
S krishnan informed about the side effect of artificial intelligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्ट सिटी बंद होने से छत्रपति संभाजीनगर मनपा पर 35 करोड़ का बोझ, 29 जून को बैठक; अगस्त से चलेंगी ई-बसें
Jun 20, 2026 | 03:52 PMनागपुर में स्वच्छता के नाम पर बड़ा खेल! कम्युनिटी टॉयलेट्स पर हर महीने 66 लाख का खर्च, फिर भी बजबजा रहे शौचालय
Jun 20, 2026 | 03:47 PMपुणे में One Journey One Ticket सिस्टम की तैयारी, एक टिकट से कर सकेंगे मेट्रो और PMPML बस का सफर
Jun 20, 2026 | 03:44 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा: कचरा संकलन कंपनी में नौकरी का झांसा देकर ठगी, सभापति अनिल मकरिये ने दिए जांच के आदेश
Jun 20, 2026 | 03:38 PMभरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
Jun 20, 2026 | 03:37 PMऑपरेशन थंडर से नशा तस्करों पर शिकंजा, नागपुर पुलिस का अभियान तेज, नागरिकों से सहयोग की अपील
Jun 20, 2026 | 03:35 PM‘बगावत के बावजूद खाली हाथ’, पवनराजे निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर ओमराजे की पहली प्रतिक्रया
Jun 20, 2026 | 03:28 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














