रूस ने Google पर लगाया बड़ा फाइन, दुनिया की GDP से है रिश्ता
रूस की अदालत ने YouTube पर जुर्माना लगाया है, जो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का हिस्सा है। यह जुर्माना रूस चैनल को ब्लॉक करने की वजह से लगाया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google पर रूस ने भारी जुर्माना लगाया है। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. रूस ने गूगल पर एक बहुत बड़ा फाइन लगा दिया है। कंपनी ने 20 डेसिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। अगर आप इस रकम का अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो आपको 20 के पीछे 33 जीरो और लगने होंगे। इसके बाद यह रकम पूरी होगी।
क्यों लगा जुर्माना?
खबर के अनुसार, रूस की अदालत ने YouTube पर जुर्माना लगाया है, जो गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का हिस्सा है। यह जुर्माना रूस चैनल को ब्लॉक करने की वजह से लगाया गया है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद YouTube ने रूस की सरकारी मीडिया चैनल को ब्लॉक कर दिया है, जिसके बाद जुर्माना इस तरीके से लगाया गया है। यह जुर्माना इतना बड़ा है कि पूरी दुनिया की GDP भी इसके सामने छोटी रकम में नजर आती है। अदालत ने यह भी माना है कि गूगल ने रूस चैनल को ब्लॉक करके नियमों का उल्लंघन किया है।
ये भी पढ़े: Google सर्च के खास टिप्स, Pro यूजर्स रखते हैं राज
सम्बंधित ख़बरें
राम चरण और उपासना ने बेटी क्लिनकारा के तीसरे जन्मदिन पर पहली बार दिखाया चेहरा, वायरल हुई प्यारी फैमिली फोटो
Haryana CET Group D 2026: आवेदन शुरू, 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका
SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, जानें योग्यता, फीस और ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
धर्मेन्द्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए…अजय राय ने पेपर लीक मामले पर BJP को घेरा, जानें क्या कहा
दुनिया की GDP छोटी
कोर्ट द्वारा जो आर्डर दिए गए हैं, उनमें कहा गया है कि गूगल को तुरंत ही इन चैनल को रिस्टोर करना होगा। अगर यूट्यूब ऐसा नहीं करता है, तो 9 महीने के बाद हर दिन जुर्माना दुगना कर दिया जाएगा।
मामले की शुरुआत के बारे में बताएं तो यह मार्च 2022 में शुरू हुआ था, जब यूट्यूब ने कई रूसी चैनल पर ग्लोबल बैन लगा दिया था। इसके पीछे कंपनी ने अपनी पॉलिसीज का हवाला दिया था। इसके साथ बता दें कि YouTube ने कम से कम 1000 से ज्यादा ऐसे चैनल पर कार्यवाही की है, जो यूक्रेन पर रूस के हमले का समर्थन कर रहे थे। साथ ही 15,000 वीडियो भी रिमूव की गई हैं। दुनिया भर में बैन करने से पहले यूरोप में रूस के सरकारी मीडिया चैनल को बैन कर दिया गया था, जिसकी वजह से रूस पहले भी गूगल पर फाइन लग चुका है।
ये भी पढ़े: WhatsApp में आया कस्टम चैट लिस्ट फीचर, कैसे करेगा यूजर्स की मदद?
पहले भी लग चुकी है फाइन
2020 के मामले की शुरुआत हुई थी, जिसके अंतर्गत गूगल पर हर दिन 1,00,000 रूबल का जुर्माना रूस की सरकारी मीडिया को ब्लॉक करने के लिए लगाया गया था। रूस में अभी भी यूट्यूब काम करता है और पूरी तरह से फंक्शनल है।
