-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Dtc Saheli Smart Card Delhi Apply Online Price Know Complete Online Process
दिल्ली सरकार का बड़ा कदम: महिलाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’
- Written By: सिमरन सिंह
दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए 'सहेली स्मार्ट कार्ड' नामक एक डिजिटल ट्रैवल पास लॉन्च किया है। यह कार्ड 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियो के लिए होगा, इसको कैसे बनाए जानें।

Saheli Smart Card में कैसे होगा। (सौ. AI)
Saheli Smart Card: दिल्ली सरकार ने महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड‘ नामक एक डिजिटल ट्रैवल पास लॉन्च किया है। यह कार्ड 12 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में बिना किसी शुल्क के यात्रा करने की सुविधा देगा। यह नया कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सिस्टम के अंतर्गत लाया गया है, जो अब तक उपयोग में लाए जा रहे गुलाबी पेपर टिकट की जगह लेगा।
मुख्यमंत्री का ऐलान: अब व्यवस्था होगी पारदर्शी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट भाषण के दौरान कहा था, “पुरानी टिकट व्यवस्था में भ्रष्टाचार की संभावना थी, लेकिन अब सहेली स्मार्ट कार्ड के जरिए सफर ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित होगा।” फिलहाल दिल्ली में DTC के 44 डिपो (एक नोएडा में) हैं और कुल 3,266 बसें चल रही हैं, जिनमें 1,950 इलेक्ट्रिक और 1,694 CNG बसें शामिल हैं। सरकार इस योजना को 15 अगस्त से लागू करने की तैयारी में है।
कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज
सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा फैसला, अब Android Backup भी खाएगा 15GB स्टोरेज, कहीं आपका अकाउंट जल्दी फुल न हो जाए
Nothing Phone (4b) भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 और RCB Edition ने मचाया धमाल
Meta पर मंडराया इतिहास का सबसे बड़ा कानूनी संकट, बच्चों को सोशल मीडिया का आदी बनाने का है आरोप
दिल्ली में हरियाली का महाअभियान, अमित शाह करेंगे 70 लाख पौधरोपण मिशन का शुभारंभ
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
बैंक द्वारा मांगी गई अन्य KYC दस्तावेज
एक बार KYC प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, बैंक कार्ड को डाक के माध्यम से आवेदक के पते पर भेजेगा। सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से DTC द्वारा कार्ड जारी नहीं करने का निर्णय लिया है।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदनकर्ता को दिल्ली का निवासी होना अनिवार्य है।
- उम्र 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- DTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- उसके बाद किसी बैंक का चयन कर, उसकी निकटतम शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
ये भी पढ़े: Gmail का नया Manage Subscriptions फीचर: अब फालतू ईमेल्स से मिलेगा छुटकारा
सहेली स्मार्ट कार्ड के फायदे
- DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा
- अन्य परिवहन सेवाओं के लिए कार्ड को टॉप-अप या रिचार्ज किया जा सकता है
- कार्ड को इस्तेमाल से पहले DTC के AFCS सिस्टम में एक्टिवेट करना होगा
- कार्ड बैंक के जरिए मिलेगा, जो जारी करने और रखरखाव के लिए नाममात्र शुल्क ले सकता है
- कार्ड के गुम होने पर, संबंधित बैंक से नया कार्ड मंगवाया जा सकता है
सरकार का यह प्रयास राजधानी की महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए एक सशक्तिकरण का प्रतीक बनकर उभरेगा।
Dtc saheli smart card delhi apply online price know complete online process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














