Reliance Jio जल्द पेश करेगा अपना दमदार 5G फोन, कीमत होगी बेहद सस्ती, लीक हुए स्पेसिफिकेशन
- Written By: मृणाल पाठक
File - Photo
नई दिल्ली: रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने शानदार नेट के लिए काफी प्रसिद्ध है। ऐसे में कंपनी अब कई अच्छे फोन्स भी मार्केट में पेश कर रही है। इसी कड़ी में रिलायंस जियो का 5G फोन (Reliance Jio 5G Phone) लीक हो गया है। इसे लेकर ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को इसी साल जल्द ही 5 जी धमाका कर सकती है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में 5G सर्विस जल्द (5G Service In India) ही शुरू होने वाली है। रिलायंस अब 5G जियो फोन लाने का विचार कर रहा है। इस फोन को लॉन्च करने की जोरदार तैयारी चल रही है।
बता दें कि, यह 5जी फोन काफी कम कीमत में भारत में दस्तक देगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी फ़िलहाल जियो के 5G फोन पर काम कर रही है। अगर बात करें इसके लॉन्चिंग की तो यह फोन इसी साल भारत में पेश किया जा सकता है। एंड्रॉयड सेंट्रल ने जियो 5G के कुछ लीक्ड स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं।
कैसा होगा प्रोसेसर?
जियो के आगामी फोन Jio Phone 5G में यूज़र्स को 5जी का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन हाई एंड फीचर की उम्मीद फ़िलहाल नहीं की जा रही है। क्योंकि ये बात तो सभी जानते हैं कि कम कीमत में ज़्यादा फीचर्स मिलना मुश्किल है। Jio Phone 5G के साथ स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मिल सकता है, जो कि क्वॉलकॉम का सबसे सस्ता 5जी प्रोसेसर है। वहीं इसके साथ ही N3, N5, N28, N40 और N78 5जी बैंड का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
सिर्फ 189 रुपये में टेंशन खत्म, Jio का सस्ता प्लान, पूरे महीने कॉलिंग + इंटरनेट, मिडिल क्लास के लिए बड़ा फायदा
जियो ने लॉन्च किया नया JioFinance App, AI से मिलेगी पर्सनल फाइनेंशियल सलाह, जानें नए ऐप के धांसू फीचर्स
सिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
स्टोरेज और डिस्प्ले
जियो के इस फोन में 4जी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें 6.5 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले मिलेगा। साथ ही फोन में जियो के सभी एप्स प्री-इंस्टॉल रहेंगे। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित होगा।
कैमरे के साथ दमदार बैटरी
जियो के पहले 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का होगा। जबकि दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का हो सकता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी इस फोन को 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ उतार सकती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए जियो फोन 5G में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
