149 रुपये में क्रिकेट का फुल मज़ा, Jio का नया प्लान आया, कम खर्च में अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट लाया
Jio Cheap Recharge: क्रिकेट देखने के शौकीन हैं और बार-बार डेटा खत्म होने से परेशान रहते हैं, तो Reliance Jio आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। कंपनी ने ₹149 का नया प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Best Recharge Plan (Source. Design)
Jio Best Recharge Plan: अगर आप क्रिकेट देखने के शौकीन हैं और बार-बार डेटा खत्म होने से परेशान रहते हैं, तो Reliance Jio आपके लिए बड़ी राहत लेकर आया है। कंपनी ने ₹149 का नया प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है, जो खासतौर पर क्रिकेट सीजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जो ज्यादा खर्च किए बिना मैच स्ट्रीम करना चाहते हैं।
₹149 वाले प्लान में क्या मिलेगा?
यह प्लान एक डेटा ऐड-ऑन है, यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से एक एक्टिव Jio प्रीपेड प्लान होना जरूरी है। इस प्लान में आपको मिलते हैं:
- 10GB हाई-स्पीड डेटा (डेली लिमिट नहीं, कभी भी इस्तेमाल करें)
- 30 दिन की वैधता
- 90 दिनों के लिए JioHotstar मोबाइल एक्सेस
अगर आपका रोज का डेटा जल्दी खत्म हो जाता है या आप मैच के दौरान ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो यह प्लान काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel के नए VIP इंटरनेट प्लान पर मचा बवाल, क्या टूट रहा है नेट न्यूट्रैलिटी का नियम
June OTT Release: ‘भूत बंगला’ से ‘राजा शिवाजी’ तक, जून में ओटीटी पर रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज
क्रेज हो तो ऐसा… व्यूअरशिप के मामले में भी नंबर-1 बनी RCB, विराट कोहली की टीम के मैचों पर आया व्यूज का सैलाब
Jio यूजर्स की सालभर की टेंशन खत्म, Annual Plan करा देगा पूरे साल फ्री, रोज मिलेगा 2.5GB Data और OTT का मजा
JioHotstar पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
इस प्लान का सबसे बड़ा फायदा है 3 महीने का JioHotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन। इसके जरिए आप लाइव क्रिकेट मैच, फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और कई रीजनल शोज का मजा ले सकते हैं। यानी अब बड़े टूर्नामेंट के दौरान आपको अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
यह प्लान सिर्फ डेटा के लिए है। इसमें:
- कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी
- SMS शामिल नहीं हैं
- खुद की अलग वैधता नहीं होगी
इसलिए आपको अपना बेस Jio प्लान एक्टिव रखना जरूरी है, तभी यह ऐड-ऑन काम करेगा।
अगर ज्यादा डेटा चाहिए तो ये विकल्प भी है
अगर 10GB डेटा आपके लिए कम है, तो Reliance Jio ₹195 का क्रिकेट डेटा पैक भी ऑफर करता है। इसमें 15GB डेटा मिलता है, 30 दिन की वैधता के साथ और वही 90 दिन का JioHotstar एक्सेस भी दिया जाता है। जो यूजर्स पूरे सीजन मैच देखते हैं, उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़े: अब इंसानों जैसी ताकत वाले रोबोट आएंगे, Silent Muscles से बदलेगी आपकी जिंदगी
रेगुलर यूजर्स के लिए ₹189 का प्लान
अगर आप सिर्फ डेटा नहीं, बल्कि पूरा पैकेज चाहते हैं, तो ₹189 का प्लान भी मौजूद है:
- 28 दिन की वैधता
- अनलिमिटेड कॉलिंग
- 2GB डेटा रोज
- रोज 100 SMS
- फ्री नेशनल रोमिंग
कम पैसे में ज्यादा फायदा
Reliance Jio का ₹149 क्रिकेट प्लान उन यूजर्स के लिए शानदार है, जो पहले से Jio इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ मैच देखने के लिए एक्स्ट्रा डेटा चाहते हैं। कम कीमत में ज्यादा डेटा और 3 महीने का एंटरटेनमेंट यह डील सच में बजट फ्रेंडली है।
