शाओमी के स्मार्टफोन पर अब रिलायंस जियो की ‘ट्रू 5जी’ पेशकश
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी इंडिया ने रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को 5जी सेवा ‘ट्रू 5जी’ की पेशकश करने के लिए इस दूरसंचार सेवा कंपनी के साथ भागीदारी की मंगलवार को घोषणा की। शाओमी ने बयान में कहा कि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध ‘ट्रू 5जी’ सेवा के इस्तेमाल लायक बनाने के लिए उसके स्मार्टफोन धारकों के पास सॉफ्टवेयर अपडेट भेज दिया गया है।
इस अपडेट को डाउनलोड करने के बाद शाओमी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल में रिलायंस की 5जी सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा कंपनी के शाओमी और रेडमी ब्रांड वाले 5जी-समर्थित फोन में ही उपलब्ध होगी। शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि इस कदम से उसके उपभोक्ता रिलायंस जियो की 5जी सेवा का आनंद उठा पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
IRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि इस भागीदारी के तहत शाओमी के सभी आगामी 5जी फोन में स्टैंडअलोन (एसए) कनेक्टिविटी शुरू से ही उपलब्ध कराई जाएगी। (एजेंसी)
