Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15 कौन सा बेहतर, 20 हजार में कौन सा खरीदे
Smartphone Comparison: Redmi ने अपनी Note सीरीज में एक नया सस्ता विकल्प लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 15 SE जो इसे सीरीज का सबसे किफायती फोन बनाता है। वहीं, Redmi Note 15 भी है तो कौन सही होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Redmi Note 15 SE (Souirce. Redmi)
Redmi Note 15 SE vs Note 15: Redmi ने अपनी Note सीरीज में एक नया सस्ता विकल्प लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 15 SE अब ₹19,999 की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है, जो इसे इस सीरीज का सबसे किफायती फोन बनाता है। वहीं, Redmi Note 15 थोड़ा महंगा हो चुका है। ऐसे में सवाल ये है। कम कीमत वाला फोन लेना सही रहेगा या थोड़ा ज्यादा खर्च करना बेहतर होगा?
कीमत में बड़ा अंतर
अगर बजट आपका सबसे बड़ा फैक्टर है, तो Note 15 SE साफ तौर पर आगे निकलता है।
- Redmi Note 15 SE: ₹19,999 से ₹23,999
- Redmi Note 15: ₹24,999 से शुरू
सीधे शब्दों में कहें तो SE वर्जन आपको कम कीमत में ज्यादा वैल्यू देता है।
सम्बंधित ख़बरें
BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
डिजाइन और डिस्प्ले: दोनों लगभग एक जैसे
दोनों स्मार्टफोन्स का डिजाइन लगभग एक जैसा है। बैक में बड़ा कैमरा मॉड्यूल और कर्व्ड एज डिजाइन देखने को मिलता है। Redmi Note 15 SE खास “Crimson Reserve” कलर में आता है, जिसमें वेगन लेदर फिनिश मिलती है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 6.77 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन है, साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट। यानी वीडियो देखने और गेमिंग का अनुभव दोनों में शानदार रहेगा।
परफॉर्मेंस: बराबरी का मुकाबला
दोनों फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस लगभग समान रहने वाली है। हालांकि, RAM के आधार पर थोड़ा फर्क पड़ सकता है। SE का बेस वेरिएंट 6GB RAM के साथ आता है, जबकि Note 15 में 8GB RAM से शुरुआत होती है।
बैटरी: SE थोड़ा आगे
Redmi Note 15 SE में 5,800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Note 15 में 5,520mAh बैटरी मिलती है। इसका मतलब है कि SE वर्जन थोड़ा ज्यादा बैकअप देगा, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़े: फोन बदला तो WhatsApp चैट नहीं होगी गायब, जानें कैसे Android से iOS में करें डेटा ट्रांसफ़र
कैमरा: यहीं तय होगा आपका फैसला
कैमरा के मामले में दोनों फोन में सबसे बड़ा अंतर है।
- Note 15 SE: 50MP + 2MP कैमरा
- Note 15: 108MP + 8MP Ultra-Wide
अगर आप सिर्फ नॉर्मल फोटो लेते हैं, तो SE आपके लिए सही है। लेकिन अगर आपको बेहतर क्वालिटी और वाइड शॉट्स चाहिए, तो Note 15 बेहतर ऑप्शन है।
सॉफ्टवेयर: दोनों में सेम एक्सपीरियंस
दोनों फोन Android 15 पर आधारित HyperOS 2 के साथ आते हैं। कंपनी 4 साल के अपडेट और 6 साल की सिक्योरिटी देने का वादा कर रही है।
Redmi का कौन सा फोन लें?
अगर आपका बजट कम है और आपको बैटरी व डिजाइन चाहिए, तो Redmi Note 15 SE बेस्ट है। लेकिन अगर कैमरा आपकी पहली प्राथमिकता है, तो Redmi Note 15 पर खर्च करना सही रहेगा।
