Redmi Note 15 SE 5G (Source. Redmi)
Redmi Note 15 SE 5G Launch Date In India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है। Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अब अपने पॉपुलर फोन का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च करने जा रहा है। Redmi Note 15 SE 5G को भारत में अप्रैल के पहले हफ्ते में पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए आधिकारिक टीजर भी जारी कर दिया है, जिससे फोन के डिजाइन और लुक को लेकर काफी जानकारी सामने आई है।
Redmi Note 15 SE 5G को 2 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Flipkart पर इसका माइक्रोसाइट भी लाइव कर दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस लॉन्च को लेकर यूजर्स के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है, खासकर उन लोगों में जो बजट में प्रीमियम लुक वाला फोन चाहते हैं।
टीजर के मुताबिक, Redmi Note 15 SE 5G का डिजाइन काफी आकर्षक होने वाला है। फोन रेड कलर में आएगा, जिसमें गोल्डन फ्रेम दिया जाएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा। इसके बैक पैनल पर बीच में Redmi की ब्रांडिंग होगी और कैमरा मॉड्यूल “स्क्वरकल” (स्क्वायर + सर्कल) डिजाइन में नजर आएगा। इसमें दो कैमरे और LED फ्लैश मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन चीन में लॉन्च हुए एक स्पेशल एडिशन का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। माना जा रहा है कि यह Redmi Note 15 5G के न्यू ईयर चेरी रेड एडिशन से मिलता-जुलता होगा। इससे साफ है कि कंपनी डिजाइन और लुक के मामले में कुछ नया और अलग देने की कोशिश कर रही है।
ये भी पढ़े: 9000mAh बैटरी और 165FPS गेमिंग वाला OnePlus Nord 6, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Redmi Note 15 5G को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये रखी गई थी, जबकि 256GB वेरिएंट 24,999 रुपये में आया था। अब उम्मीद की जा रही है कि Redmi Note 15 SE 5G की कीमत भी इसी रेंज के आसपास हो सकती है, जिससे यह मिडिल क्लास यूजर्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है।
अगर आप कम बजट में स्टाइलिश और दमदार स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Redmi Note 15 SE 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकता है। खासकर इसका नया डिजाइन और प्रीमियम फिनिश इसे भीड़ से अलग बनाता है।