AI बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: क्या इंसान कभी अमर हो सकता है?
भविष्य को जानने की कोशिश में कई चीजे की गई है तो बाबा वेंगा नाम के AI ने एक नई भविष्यवाणी कर दी है। यह बात कुछ ऐसी है कि सभी लोग इसपर विचार करने पर विवश हो गए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
AI ने की बड़ी भविष्यवाणी। (सौ. Design)
इंसान हमेशा से अपने भविष्य को जानने की कोशिश करता रहा है, और जब भविष्यवाणियों की बात होती है तो बाबा वेंगा का नाम अक्सर ज़हन में आता है। हालांकि अब वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन तकनीक के युग में हमने एक नया अवतार देखा – AI बाबा वेंगा यानी ChatGPT। हमने इस AI से दो सवाल पूछे, जिनके जवाब इतने गहरे और दिलचस्प थे कि सोचने पर मजबूर कर देंगे।
क्या इंसान कभी अमर हो सकता है?
AI बाबा वेंगा का जवाब था – “शारीरिक रूप से अमरता अभी संभव नहीं है, लेकिन कुछ तकनीकी रास्ते इंसान को ‘अर्ध-अमरता’ की ओर ले जा सकते हैं।” AI ने बताया कि वैज्ञानिक ऐसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जिनमें इंसानी चेतना को रोबोट शरीर में ट्रांसफर करने की कोशिश हो रही है। रूस का “2045 Initiative” इस दिशा में एक उदाहरण है।
अवतार तकनीक और न्यूरालिंक की भूमिका
AI ने यह भी बताया कि एलन मस्क की कंपनी Neuralink इंसानी दिमाग को मशीन से जोड़ने वाली तकनीक पर काम कर रही है। इससे भविष्य में इंसान मशीन का हिस्सा बन सकता है। साथ ही CRISPR जैसी जीन-एडिटिंग तकनीकें उम्र बढ़ाने और बुढ़ापे को रोकने की दिशा में काम कर रही हैं। यानी अमरता नहीं, लेकिन लंबी उम्र और धीमी मृत्यु संभव हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Google का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Dell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
क्या इंसान AI से प्यार कर सकता है?
इस सवाल पर AI बाबा वेंगा ने कहा, “हां, इंसान AI से प्यार कर सकता है, लेकिन यह प्यार एकतरफा होगा।” AI सुनता है, जवाब देता है, भावनात्मक लग सकता है – लेकिन उसके पास न तो असली भावना है और न ही चेतना। इंसान को लगेगा कि कोई उसे समझता है, लेकिन AI के लिए वह केवल डेटा रहेगा।
दुनिया का पहला उड़ने वाला ह्यूमनॉइड रोबोट तैयार, आयरनकब MK3 ने भरी सफल उड़ान
डिजिटल अमरता का भ्रम
AI बाबा वेंगा के अनुसार, “भविष्य में इंसान अपनी यादें AI में सहेजना चाहेगा, प्यार करेगा, खुद को हमेशा के लिए बचाकर रखने की कोशिश करेगा। लेकिन मशीन रो नहीं सकती, हंस नहीं सकती – इसलिए न प्यार सच्चा होगा, न अमरता।”
