- Hindi News »
- Technology »
- Police Terrorist Help Of Zangi App Video Criminal Use These Type Of Apps
क्या है Zangi ऐप? पंजाब पुलिस ने आतंकियों को किया ढेर
पुलिस को जंगी (Zangi) ऐप से एक वीडियो मिला, जिसने उनके ठिकाने तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को ढे
- Written By: सिमरन सिंह

Zangi क्या है? (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: पंजाब में 18 दिसंबर की रात तीन आतंकियों ने एक पुलिस चौकी पर हमला कर फरार हो गए थे। इस मामले में जांच कर रही पुलिस को जंगी (Zangi) ऐप से एक वीडियो मिला, जिसने उनके ठिकाने तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने करीब 800 किलोमीटर का पीछा करते हुए उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया।
जंगी ऐप का इस्तेमाल क्यों कर रहे अपराधी?
जंगी ऐप को अपराधी इसलिए प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि इस पर की गई बातचीत सेंट्रलाइज्ड सर्वर पर स्टोर नहीं होती। इसका मतलब है कि जांच एजेंसियों के लिए किसी अपराध से संबंधित संदेशों को पुनः प्राप्त करना लगभग असंभव हो जाता है।
- इन ऐप्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर या ईमेल की आवश्यकता नहीं होती।
- सिर्फ यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए अकाउंट बनाकर उपयोग शुरू किया जा सकता है।
- यूजर को 10 अंकों का एक नंबर मिलता है, जिसकी मदद से वह अन्य यूजर्स से संपर्क कर सकता है।
- यह पूरी प्रक्रिया सर्विलांस से बचने के लिए डिज़ाइन की गई है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कोई डाटा नहीं रहता स्टोर
इन ऐप्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उपयोगकर्ता का कोई भी डेटा स्टोर नहीं होता। एक बार संदेश पढ़ने के बाद वह स्वतः डिलीट हो जाता है। ऐसे में अगर अपराधी पकड़े भी जाएं, तो उनके संपर्क या बातचीत के सबूत नहीं मिल पाते। यही कारण है कि जांच एजेंसियों को अपराधियों को सजा दिलाने में कोर्ट में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब Android फोन होंगे और भी तेज, Google ला रहा नई टेक्नोलॉजी
नई टेक्नोलॉजी ने मचाई धूम, Nothing Phone (4a) की बिक्री शुरू, डिजाइन देख लोग रह गए हैरान
5200mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला नया Motorola फोन लॉन्च, मिडिल क्लास के लिए परफेक्ट फीचर्स
LPG नहीं अब इंडक्शन भी गायब तो घबराएं नहीं, यह चूल्हा बिना गैस के बनाएगा खाना
भारत में क्यों बैन हुआ जंगी ऐप?
भारत में जंगी ऐप समेत ऐसी कई अन्य ऐप्स पर पिछले साल मई में बैन लगा दिया गया था। सरकार ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकवादी, नशा तस्कर और अपराधी इन ऐप्स का लंबे समय से उपयोग कर रहे थे।
Police terrorist help of zangi app video criminal use these type of apps
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नेपाल के गोरखा में दर्दनाक सड़क हादसा… मनकामना मंदिर से लौट रहे सात भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हुई
Mar 15, 2026 | 07:13 AMपुणे के पुरंदर में बनेगा बड़ा आईटी पार्क, 572 हेक्टेयर में विकसित होगी परियोजना
Mar 15, 2026 | 07:10 AMअगले 5 दिन 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश और तूफान का तांडव, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का हाल
Mar 15, 2026 | 07:09 AMFIH Women’s World Cup Qualifier का खिताब इंग्लैंड ने किया अपने नाम, भारत को 2-0 से हराया
Mar 15, 2026 | 07:07 AMचीन के बाद दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट अब नागपुर में! सीएम फडणवीस ने सोलर इनगॉट प्लांट का किया भूमिपूजन
Mar 15, 2026 | 07:03 AMअसम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी की दूसरी लिस्ट, इन 23 उम्मीदवारों को टिकट, सहयोगियों के लिए छोड़ी 15 सीटें
Mar 15, 2026 | 07:02 AMद्विपुष्कर योग में आज मनाई जाएगी पापमोचनी एकादशी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर आध्यात्मिक महत्व
Mar 15, 2026 | 07:02 AMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














