Poco ने फिर की भारत के बाजार पर कब्जा करने की तैयारी, इस स्मार्टफोन को किया लॉन्च
Poco M7 Pro में इन-डिस्प्ले सेंसर और कैमरा अपग्रेड के साथ बेहतरीन व्यूइंग अनुभव का वादा किया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए सेगमेंट का सबसे बेहतरीन अपर्चर प्रदान करता है।
- Written By: सिमरन सिंह
Poco का नया फोन भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Poco ने भारतीय बाजार में अपने मिड-रेंज और एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स Poco M7 Pro और Poco C75 को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट में शानदार फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आते हैं। Poco M7 Pro में इन-डिस्प्ले सेंसर और कैमरा अपग्रेड के साथ बेहतरीन व्यूइंग अनुभव का वादा किया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन लो-लाइट फोटोग्राफी को बेहतर बनाने के लिए सेगमेंट का सबसे बेहतरीन अपर्चर प्रदान करता है।
दूसरी ओर, Poco C75 को Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट और ड्यूल-कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से।
Poco M7 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.67-इंच FHD+ AMOLED पैनल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2100 निट्स ब्राइटनेस, और गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन।
- प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट।
- रैम और स्टोरेज: 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज।
- सॉफ्टवेयर: Android 14 पर आधारित HyperOS, 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच।
- बैटरी: 5,110mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग।
कैमरा
- रियर: 50MP Sony LYT-600 सेंसर और 2MP मैक्रो लेंस।
- फ्रंट: 20MP सेल्फी कैमरा।
कीमत और उपलब्धता
- 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹13,999।
- 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत ₹15,999।
सेल शुरू: 20 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में डीजल संकट गहराया: हिंगोली, परभणी और नंदुरबार में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें
हार्ट अटैक या कुछ और? अमरावती की बेटी की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया शव
सोलापुर में किसानों का रास्ता रोको आंदोलन, राजू शेट्टी के नेतृत्व में हाईवे परियोजना का विरोध
MP सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले मंत्रियों की क्लास, CM मोहन यादव ने लिया वन-टू-वन फीडबैक
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Poco C75 5G: स्पेसिफिकेशन
- डिस्प्ले: 6.88-इंच स्क्रीन, 1640×720 पिक्सल रेजोल्यूशन, और 600 निट्स ब्राइटनेस।
- प्रोसेसर: Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट।
- रैम और स्टोरेज: 4GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज।
- सॉफ्टवेयर: Android 14 पर आधारित HyperOS, 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी पैच।
- बैटरी: 5,160mAh बैटरी, 18W चार्जिंग सपोर्ट।
कैमरा
- रियर: 50MP और 1.8MP QVGA सेकेंडरी कैमरा।
- फ्रंट: 5MP सेल्फी कैमरा।
कीमत और उपलब्धता
- 4+64GB वेरिएंट की कीमत ₹7,999।
- सेल शुरू: 19 दिसंबर, दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध।
