PM Modi ने Digital Arrest पर की बात, सुरक्षा के बताए 3 चरण
Digital Arrest को रोकने के लिए मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को इसके खिलाफ चेतावनी दी है और बताया है कि आप किस तरीके से इससे सुरक्षित रह सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Mar 20, 2025 | 01:47 PM
PM Modi ने साइबर अपराध से सुरक्षा के लिए कुछ बातों पर जोर दिया है। (सौ. X)
नवभारत डिजिटल डेस्क. Digital Arrest की केस हमारे देश में लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को इसके खिलाफ चेतावनी दी है और बताया है कि आप किस तरीके से इससे सुरक्षित रह सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने बताए तीन चरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये तीन चरण रुको, सोचो और एक्शन लो में हैं।
- ऐसे मौके पर आपको घबराना नहीं है, शांत रहना है। बिना सोचे-समझे किसी तरह का कदम न उठाएं और किसी को भी अपनी पर्सनल इनफॉरमेशन न दें। अगर आपके लिए पॉसिबल हो तो स्क्रीनशॉट या फिर रिकॉर्डिंग जरूर करें।
- इसके बाद आता है दूसरा चरण। पहले चरण रुकने के बाद दूसरे चरण में सोचना है। इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बताते हैं कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर आपको किसी भी तरह की धमकी नहीं देती है और न ही वीडियो कॉल के माध्यम से पूछताछ करती है और न ही पैसों की डिमांड करती है। अगर आपको इस चीज से डर लगे तो समझ जाइए कि कुछ गड़बड़ है।
- पहले और दूसरे चरण के होने के बाद तीसरा चरण आता है, जो है एक्शन लो। इसमें आप राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें या फिर Cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। इसी के साथ परिवार और पुलिस को सूचित करें और सबूत सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़े: छोटी सी गलती से हैक हो सकता है Email, इस तरह करें चेक
सम्बंधित ख़बरें
प्रगति बैठक में PM मोदी का बड़ा एक्शन! ₹30000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की समीक्षा, इन विभागों को दी सख्त चेतावनी
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Mann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
PM Modi Mann Ki Baat: आज सुबह 11 बजे PM मोदी करेंगे ‘मन की बात’, 134वें एपिसोड को करेंगे संबोधित
रखें खुद को सुरक्षित
इस तरह से आप अपने आपको और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते है। इसके साथ साइबर अपराध को रोकने के लिए छोटी से छोटी बात का ध्यान रखना भी जरूरी होता।
Pm modi mann ki baat tell about digital arrest step by step
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Oct 28, 2024 | 12:05 PM
