नई दिल्ली में आज से शुरू हुआ Semicon India 2025, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Artificial Intelligence India: यशोभूमि में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो Semicon India 2025 का उद्घाटन किया। जिसके अदंर कई कंपनियां शामिल हुई थी।
- Written By: सिमरन सिंह
PM Modi ने क्या कुछ कहां। (सौ. X)
Semicon India 2025 Narendra Modi: नई दिल्ली के यशोभूमि में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स शो Semicon India 2025 का उद्घाटन किया। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 33 देशों की 350 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं। इसका मुख्य उद्देश्य भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना और टेक्नोलॉजी की दुनिया में भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
पीएम मोदी का X पर संदेश
कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने X अकाउंट (पूर्व में Twitter) पर सोमवार देर रात पोस्ट कर जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, “2 सितंबर सुबह 10 बजे Semicon India-2025 का उद्घाटन किया जाएगा। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया के बड़े सेमीकंडक्टर प्लेयर्स एकजुट होते हैं।”
At 10 AM tomorrow, 2nd September, will inaugurate Semicon India – 2025, an important platform that brings together leading stakeholders from the world of semiconductors. This is a sector in which India’s recent strides have been remarkable. The Conference will focus on key themes… — Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2025
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं याद रखने पड़ेंगे कई पासवर्ड, Meta का नया नियम, एक लॉगिन से चलेंगे Facebook-Instagram
अब DSLR जैसा कैमरा फोन में, सस्ता नहीं लेकिन धांसू फीचर्स, अब फोन बनेगा कैमरा
69,000 का AI वाला नकली चेक वायरल, खाते से पैसे उड़ने का डर, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
अब काम खुद करेगा AI, ChatGPT 5.5 लॉन्च, बिना बताए पूरे करेगा टास्क, मिलेगी बड़ी राहत या खतरा?
किन सेक्टर्स पर रहेगा खास फोकस?
इस बार की कॉन्फ्रेंस में भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में हालिया प्रगति को प्रदर्शित करने के साथ-साथ कुछ चुनिंदा क्षेत्रों पर जोर दिया जाएगा। इसमें शामिल हैं:
- सेमीकंडक्टर फैब्स
- एडवांस्ड पैकेजिंग
- आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI)
- रिसर्च एंड इनवेस्टमेंट
तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रम
Semicon India 2025 का आयोजन 2 से 4 सितंबर तक किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में भारत में विकसित हो रहे सेमीकंडक्टर ईकोसिस्टम पर गहन चर्चा होगी। साथ ही, अब तक हुई प्रगति और आने वाले वर्षों की रणनीति पर भी फोकस रहेगा।
पीएम मोदी 3 सितंबर को भी होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 3 सितंबर को भी इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। इस दौरान सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गज कंपनियों के CEO भी मौजूद रहेंगे और भारत की सेमीकंडक्टर पॉलिसी व संभावनाओं पर विचार साझा करेंगे।
वैश्विक स्तर पर खास भागीदारी
इस बार का आयोजन अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। इसमें 20 हजार से ज्यादा प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। साथ ही, 48 देशों से 2,500 डेलिगेशन भारत आए हैं। इसमें 50 से अधिक ग्लोबल लीडर्स और लगभग 150 स्पीकर्स भाग ले रहे हैं।
ये भी पढ़े: Flipkart Big Billion Days 2025: साल की सबसे बड़ी सेल का आगाज, जानें कब होगा शुरू
पिछली कॉन्फ्रेंस कहां हुई थीं?
Semicon India की शुरुआत 2022 में बेंगलुरु से हुई थी। इसके बाद 2023 में इसका आयोजन गांधीनगर में और 2024 में दिल्ली-NCR (नोएडा) में किया गया था। 2025 का यह आयोजन नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है, जो अब तक का सबसे बड़ा और भव्य सेमीकंडक्टर शो माना जा रहा है।
ध्यान दें
Semicon India 2025 भारत की टेक्नोलॉजी यात्रा का एक नया अध्याय है। इस आयोजन से न केवल सेमीकंडक्टर सेक्टर को मजबूती मिलेगी बल्कि भारत की स्थिति एक वैश्विक टेक हब के रूप में और मजबूत होगी।
