Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेटीएम में अब बिना पिन डाले करें 200 रुपये तक के पेमेंट, जानें कंपनी का ये नया फीचर

  • Written By: मनोज पांडे
Updated On: May 28, 2024 | 02:35 PM

Photo - Paytm.com

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली: यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई (UPI) हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला डिजिटल पेमेंट मोड (Digital Payment Mode) बनकर उभरा है। UPI लाइट को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा सितंबर 2022 में छोटी राशि के UPI पेमेंट की सुविधा के लिए पेश किया गया था। अब पेटीएम (Paytm) भी अपने यूजर्स के लिए यह फीचर (Feature) लेकर आया है। इस फीचर की खास बात यह है कि आपको 200 रुपये तक के यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) के लिए 4 या 6 अंकों का यूपीआई पिन (Pin) डालने की जरूरत नहीं है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने छोटे कीमत के यूपीआई लेनदेन के लिए यूपीआई लाइट (UPI Lite) सुविधा शुरू की है। बैंक के मुताबिक, इस फीचर के जरिए यूजर्स एक क्लिक से तेजी से रियल टाइम ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। पेटीएम पेमेंट्स यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च करने वाला पहला पेमेंट बैंक है।

पासबुक में नो एंट्री

इस फीचर की खास बात यह है कि अब रोजाना छोटे-मोटे लेन-देन से बैंक की पासबुक (Bank Passbook) नहीं भर सकेगी। ये लेनदेन अब केवल पेटीएम बैलेंस (Balance) और हिस्ट्री सेक्शन (History Section) में दिखाई देंगे। रुपये तक के पेमेंट के लिए पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं है पेटीएम पेमेंट्स बैंक के मुताबिक, एक बार लोड होने के बाद यूपीआई लाइट वॉलेट यूजर्स बिना पिन (Without Pin) डाले 200 रुपये तक का ट्रांजैक्शन (Transaction) कर सकते हैं। इससे पेमेंट प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी। UPI Lite में दिन में 2 बार अधिकतम 2000 रुपये जमा किए जा सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करके आप एक दिन में अधिकतम 4000 रुपये का पेमेंट कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

Launching lightning-fast UPI payments that never fail. Exclusively on Paytm! ?? Upgrade your UPI experience today. Download the latest version of Paytm App now. #PaytmSeUPI — Paytm (@Paytm) February 24, 2023

पेटीएम में यूपीआई लाइट कैसे एक्टिवेट करें

  • सबसे पहले पेटीएम ऐप को अपडेट करें।
  • अब पेटीएम ऐप को ओपन करें
  • इसके बाद पेटीएम होम पेज के ऊपर बायीं तरफ प्रोफाइल पर टैप करें
  • अब UPI और पेमेंट सेटिंग पर क्लिक करें और दूसरी सेटिंग में UPI लाइट पर टैप करें
  • फिर यूपीआई लाइट के लिए बैंक खाते का चयन करें
  • यूपीआई लाइट को एक्टिव करने के लिए पैसे जोड़ें
  • पेज पर यूपीआई लाइट में जोड़ने के लिए अमाउंट डाले।
  • यूपीआई पिन दर्ज करें और इसे वेरीफाई करें। इस तरह यूपीआई लाइट अकाउंट बन जाएगा।
  • यूपीआई लाइट एकाउंट बनने के बाद आप अपना पिन डाले बिना आगे यूपीआई पेमंट कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अब बच्चों के खर्च पर रहेगा पूरा कंट्रोल, Paytm का नया फीचर बिना बैंक के भी चलेगा UPI

दर्यापुर हत्याकांड: आनंदनगर में तनाव, न्याय के लिए आक्रोशित भीड़ ने किया थाने का घेराव, फास्ट ट्रैक की मांग

मीरारोड में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार, 3 महिलाओं का रेस्क्यू

डॉग लवर्स को बड़ा झटका, अपने पुराने आदेश पर कायम सुप्रीम कोर्ट; देशभर की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते

Pay up to rs 200 in paytm without entering pin know this new feature of the company

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2023 | 03:47 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.