Oppo Reno 14 5G सीरीज़ भारत में लॉन्च को तैयार, जानें कीमत, फीचर्स और खास अंतर
Oppo अपनी नई Reno 14 5G सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल हैं, जिसके शानदार फीचर्स और कीमत को लॉन्च के दौरान बताया जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Oppo के दो फोन भारत में होगे लॉन्च। (सौ. Oppo)
Oppo अपनी नई Reno 14 5G सीरीज़ को आज भारत में लॉन्च करने जा रहा है। इस सीरीज़ में दो स्मार्टफोन शामिल हैं — Oppo Reno 14 5G और Oppo Reno 14 Pro 5G। इनके साथ ही कंपनी का नया टैबलेट Oppo Pad SE भी पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा और इसे YouTube पर लाइव देखा जा सकता है।
Flipkart और Amazon पर शुरू हुए टीज़र्स, बिक्री जल्द होगी शुरू
इन स्मार्टफोन्स को Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म पर टीज़ किया गया है। उम्मीद है कि इन्हें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर्स के ज़रिए भी बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर्स, कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी इवेंट में दी जाएगी।
संभावित कीमतें: भारत में चीन जैसी हो सकती है कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय मार्केट में इनकी कीमतें चीन जैसी ही हो सकती हैं। चीन में Oppo Reno 14 5G की शुरुआती कीमत CNY 2,799 (लगभग ₹33,200) है, जबकि Reno 14 Pro 5G की कीमत CNY 3,499 (करीब ₹41,500) रखी गई है। हालांकि, ऑफिशियल भारतीय कीमत की पुष्टि इवेंट के दौरान होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
फोन हैक होने से बचना है तो इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, वरना खाली होगा अकाउंट
Oppo Reno 14 5G vs Reno 14 Pro 5G: स्पेसिफिकेशन में कौन किस पर भारी?
| फीचर | Oppo Reno 14 5G | Oppo Reno 14 Pro 5G |
|---|---|---|
| वज़न | 187 ग्राम | 201 ग्राम |
| मोटाई | 7.42 मिमी | 7.58 मिमी |
| डिस्प्ले | 6.59-इंच FHD+ 120Hz | 6.83-इंच FHD+ 120Hz |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 8350 | MediaTek Dimensity 845 |
| बैटरी | 6,000mAh | 6,200mAh |
| सेंसर | अंडर-स्क्रीन फिंगरप्रिंट, फेस रिकग्निश | वही फीचर्स |
| कनेक्टिविटी | Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, USB Type-C | वही फीचर्स |
| OS | वही फीचर्स | ColorOS 15 |
क्या खास है Oppo Reno 14 सीरीज़ में?
दोनों फोनों में दमदार बैटरी, लेटेस्ट प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले और स्मार्ट सेंसर मौजूद हैं। Pro मॉडल वजन और साइज में थोड़ा बड़ा है और इसका प्रोसेसर और बैटरी भी ज़्यादा पावरफुल है। जो यूज़र्स हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं, उनके लिए Pro वर्जन बेहतर ऑप्शन हो सकता है।
पुराने मॉडल से कितनी अलग है नई Reno 14 सीरीज़?
Oppo Reno 14 सीरीज़, कंपनी की पिछली Reno 13 लाइनअप के मुकाबले काफी बेहतर और अपग्रेडेड है। Reno 13 में जहां MediaTek Dimensity 7050 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलती थी, वहीं Reno 14 Pro 5G में अब Dimensity 8450 चिपसेट और 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। डिस्प्ले साइज भी अब 6.83 इंच तक बढ़ गया है और रिफ्रेश रेट 120Hz बना हुआ है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। कैमरा सेटअप और डिजाइन में भी नई सीरीज़ ज्यादा प्रीमियम फील देती है। यानी अगर आप Reno 13 से अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो Reno 14 सीरीज़ आपके लिए एक दमदार और भविष्य-रेडी विकल्प साबित हो सकती है।
