Oppo A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, देखें डीटेल
Oppo A7 Pro Max: Oppo कल 4 अगस्त को 10,000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग वाला शक्तिशाली Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने जा रहा है। जानिए इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी अहम जानकारियां।
- Written By: अनन्या तिवारी
ओप्पो ए7 प्रो मैक्स (सोर्स-सोशल मीडिया)
Oppo A7 Pro Max 50MP OIS Camera Specifications: स्मार्टफोन कंपनी Oppo एक ऐसा धमाका करने जा रही है, जिसने टेक जगत में सनसनी फैला दी है। ओप्पो 4 अगस्त को चीन में अपना सबसे दमदार स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फोन न केवल अपनी विशालकाय बैटरी के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी मजबूती के दावों ने सबको हैरान कर दिया है।
बार-बार चार्जिंग का झंझट खत्म
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की “मॉन्स्टर” बैटरी है। आमतौर पर जहां प्रीमियम फोंस में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, ओप्पो ने उससे दोगुनी क्षमता देकर पावर यूजर्स और गेमर्स की चांदी कर दी है। यह फोन उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा जो लंबी यात्रा पर रहते हैं या जिन्हें दिन भर फोन का भारी इस्तेमाल करना पड़ता है।
हैरान करने वाली मजबूती
ओप्पो का दावा है कि Oppo A7 Pro Max सिर्फ फीचर में ही नहीं, बल्कि मजबूती में भी ‘किंग’ है। कंपनी के अनुसार, यह फोन रॉकेट लॉन्च के दौरान निकलने वाले 2000 डिग्री सेल्सियस के गर्म धुएं को भी झेल सकता है। इसके अलावा, इसे IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बचाने के लिए अब तक का सबसे उच्चतम पैमाना माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या चीन बना रहा है नया सूरज? Artificial Sun प्रोजेक्ट से बदल सकती है दुनिया, जानिए कैसे मिलेगी सस्ती बिजली
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Tap and Hold ट्रेंड, AI फोटो प्रेस करते ही बदल जाती है क्वालिटी
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
OIS सपोर्ट के साथ कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन में शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजर (OIS) सपोर्ट के साथ आता है, जो हिलते हुए हाथों से भी स्थिर फोटो क्लिक करता है। साथ में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी लवर्स के लिए इसमें 50-मेगापिक्सल का दमदार फ्रंट कैमरा है, जिससे लो-लाइट और पोर्ट्रेट शॉट्स बेहतरीन आते हैं।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस का पावरहाउस
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.78-इंच का 1.5K OLED पैनल मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जो मल्टीटास्किंग को आसान बनाएगा। सॉफ्टवेयर के मामले में यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर चलेगा।
यह भी पढ़ें भारत में पहली बार धीमी पड़ सकती है iPhone की रफ्तार, Apple की शिपमेंट घटने का अनुमान, जानिए क्या है बड़ी वजह
वेरिएंट्स और कलर्स की भरमार
Oppo A7 Pro Max को तीन शानदार स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जाएगा:
1. 8GB रैम + 128GB स्टोरेज
2. 12GB रैम + 256GB स्टोरेज
3. 12GB रैम + 512GB स्टोरेज
यह स्मार्टफोन डार्क माउंटेन, राइडिंग द वेव्स और द फ्यूचर ब्राइट जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध होगा। चीन में इसकी प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुकी है और कल आधिकारिक तौर पर इसकी कीमतों से पर्दा उठेगा।
अगर आप एक ऐसा फोन तलाश रहे हैं जिसकी बैटरी हफ्तों चले और जो किसी भी परिस्थिति में टूटे नहीं, तो Oppo A7 Pro Max आपकी अगली पसंद हो सकता है।
