-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Vivo S2 Smartphone Launch Date Price India
Vivo S2: 6 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में Vivo S सीरीज की धमाकेदार वापसी, अगस्त में इस दिन होगा लॉन्च
- Written By: अनन्या तिवारी
Vivo S2 Launch: 6 साल के इंतजार के बाद भारत में Vivo S2 की धमाकेदार एंट्री! 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और AI रिंग-लाइट कैमरा के साथ यह स्मार्टफोन 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।

वीवो एस 2 (सोर्स-सोशल मीडिया)
Best Camera Phone For Content Creators: Vivo एक बार फिर भारतीय स्मारिटफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है। अगर आप वीवो की चर्चित ‘S’ सीरीज के दीवाने हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूरे 6 साल के लंबे अंतराल के बाद, वीवो अपनी इस सीरीज को भारत में दोबारा जीवित करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसका नया फोन Vivo S2 बहुत जल्द दस्तक देने वाला है।
6 साल बाद ‘S’ सीरीज का शानदार कमबैक
वीवो ने भारतीय बाजार में अपनी S सीरीज के तहत आखिरी स्मार्टफोन, Vivo S1, साल 2019 में पेश किया था। तब से लेकर अब तक तकनीकी दुनिया में काफी बदलाव आए हैं। अब 2026 में, कंपनी अपनी रणनीति को और मजबूत करते हुए इस सीरीज का दूसरा हैंडसेट Vivo S2 लेकर आ रही है। यह खबर उन स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक है जो लंबे समय से इस सीरीज के नए अवतार का इंतज़ार कर रहे थे।
लॉन्च डेट और समय का हुआ खुलासा
वीवो ने अपने ऑफिशियल टीजर के जरिए लॉन्चिंग की तारीख पर मुहर लगा दी है। Vivo S2 भारत में 6 अगस्त 2026 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इस मेगा इवेंट के लिए दोपहर 12:00 बजे का समय निर्धारित किया है। लॉन्चिंग के साथ ही इस फोन की कीमत और उपलब्धता की सभी जानकारियों से पर्दा उठ जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
25% बेहतर ANC और 32 घंटे की बैटरी लाइफ! Sony WF-1000XM6 और 1000X Collexion में छुपे हैं ये स्मार्ट AI फीचर्स
भारत में Apple ने फिर बनाया कमाई का रिकॉर्ड, जून तिमाही में iPhone-Mac की बंपर बिक्री से शानदार मुनाफा
7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड बॉडी! Amazon पर आज एंट्री करेगा ये दमदार फोन, फीचर्स उड़ा देंगे होश
Claude AI Chat Leak: गूगल पर अचानक दिखने लगीं AI चैटबॉट की सीक्रेट चैट्स! एंथ्रोपिक ने बताई इसकी वजह
डिजाइन और डिस्प्ले
लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर पोस्ट ने मोबाइल प्रेमियों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में ‘माय न्यू स्टोरी’ (My New Story) टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले पैनल होगा, जो इसे एक बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश लुक प्रदान करता है। हालांकि सटीक डिस्प्ले साइज का खुलासा लॉन्च के दिन ही किया जाएगा, लेकिन टीजर से साफ है कि यह विजुअल एक्सपीरियंस के मामले में बेहतरीन साबित होगा।
कंटेंट क्रिएटर्स की पहली पसंद
आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के लिए बेहतरीन कंटेंट बनाने का टूल बन चुका है। Vivo S2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कई कमाल के AI फीचर्स के साथ आ सकता है। इसके कैमरा मॉड्यूल के साथ एक आकर्षक रिंग लाइटिंग भी दी गई है, जो प्रीमियम कलर फिनिश के साथ आती है। कंपनी का मानना है कि आजकल लोग यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स के लिए बड़े पैमाने पर कंटेंट तैयार कर रहे हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए इस फोन के कैमरा एक्सपीरियंस पर खास फोकस किया गया है।
यह भी पढ़ें UPI पेमेंट के बाद अब नहीं दिखेगा आपका पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा फैसला, 4 सितंबर से बदल जाएंगे नियम
Gen-Z और मिलेनियल्स के लिए खास डिजाइन
वीवो ने Vivo S2 सीरीज को खास तौर पर Gen-Z और मिलिनियल पीढ़ी को ध्यान में रखकर तैयार किया है। कंपनी का मुख्य फोकस दो चीजों पर है, एक एस्थेटिक डिजाइन और दूसरा डेली यूज को आसान बनाने वाले फीचर्स। बदलते दौर में युवाओं को एक ऐसा डिवाइस चाहिए जो न सिर्फ दिखने में सुंदर हो बल्कि रोज के इस्तेमाल में भी तेज और प्रभावी साबित हो।
इस फोन के साथ वीवो मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश करेगा। अब सभी की निगाहें 6 अगस्त की दोपहर पर टिकी हैं, जब यह स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर दुनिया के सामने आएगा।
Vivo s2 smartphone launch date price india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Vivo S2: 6 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में Vivo S सीरीज की धमाकेदार वापसी, अगस्त में इस दिन होगा लॉन्च
Aug 03, 2026 | 09:51 AMबिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
Aug 03, 2026 | 09:48 AMनवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
Aug 03, 2026 | 09:39 AMPhotos: ग्लासगो में दिखा भारत का भव्य जलवा, तिरंगा-आतिशबाजी और अहमदाबाद 2030 की झलक ने जीता दिल
Aug 03, 2026 | 09:35 AMPM फसल बीमा योजना में गोंदिया के किसानों का बढ़ा भरोसा, 1.35 लाख रिकॉर्ड आवेदन, जांनें आवेदन की अंतिम तिथि
Aug 03, 2026 | 09:21 AMबांकीपुर में फिर खिलेगा कमल? बीजेपी को जीत का पूरा भरोसा, जश्न की तैयारी में 200 क्विंटल लड्डू तैयार- VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:20 AMAAI Job Alert: मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 8 अगस्त से करें ऑनलाइन आवेदन, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलर
Aug 03, 2026 | 09:16 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














