

OnePlus N6 India Launch: प्रीमियम स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OnePlus अब भारत में अपने मार्केट शेयर को बढ़ाने के लिए बजट रेंज में उतरने की तैयारी कर चुकी है। कंपनी की नई 'N' सीरीज का पहला फोन, जिसे रिपोर्ट्स में OnePlus N6 5G बताया जा रहा है, जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon पर इस फोन के लिए एक dedicated माइक्रोसाइट भी बना दी गई है।
खबरों की मानें तो OnePlus N6 5G को भारत में 20,000 रुपये से भी कम की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो यह इस साल लॉन्च होने वाला वनप्लस का सबसे सस्ता स्मार्टफोन बन जाएगा। तुलना के लिए, पिछले महीने कंपनी ने OnePlus Nord CE 6 Lite को भारत में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया था।
ऐसी अफवाहें हैं कि N-Series अगले महीने लॉन्च हो सकती है। हालांकि, अभी तक इसको लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अफवाहों की मानें तो यह फोन अगले महीने जुलाई में लॉन्च हो सकता है, जो संभवतः अमेजन प्राइम डे के आसपास होगा।
कंपनी का मौजूदा सस्ता फोन Nord CE 6 Lite 6.72 इंच के FHD+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट के साथ आता है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मुख्य कैमरा मिलता है। उम्मीद की जा रही है कि N6 के फीचर्स भी इसी तरह बजट-फ्रेंडली होंगे।