50MP ट्रिपल कैमरे के साथ OnePlus 9RT स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
- Written By: मृणाल पाठक
File Photo
नई दिल्ली: प्रसिद्ध स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus ने अपना एक नया स्मार्टफोन (OnePlus New Smartphone) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह डिवाइस OnePlus 9RT है। यह स्मार्टफोन शानदार फीचर्स से लैस है। यह 50MP कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं बेहतर परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 9RT स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से…
Specifications
OnePlus 9RT स्मार्टफोन ड्यूल-सिम (Nano) सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6।62 इंच का FHD+ डिस्प्ले पैनल दिया गया है। फोन में Samsung E4 एमोलेड डिस्प्ले भी दिया गया है। फोन का टच सैंपलिंग रेट 1300 Hz है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन में एक octa-core Qualcomm Snapdragon 888 SoC सपोर्ट के साथ आएगा। यह फोन एंड्राइड 11 बेस्ड Oppo के ColorOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
Battery And Connectivity
पावर बैकअप के लिए OnePlus 9RT स्मार्टफोन में 4,500mAh ड्यूल सेल बैटरी सपोर्ट दिया गया है। जो 65T Warp चार्ज सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए OnePlus 9RT में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5।2, GPS/ A-GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
OnePlus और Realme का चुपचाप मर्जर, क्या अब एक जैसे होंगे फोन?
2.5 दिन चलने वाला दमदार फोन आज लॉन्च, बजट में मिलेगा OnePlus Nord 6
अप्रैल में फोन खरीदने वालों की मौज, धांसू Smartphone होगे लॉन्च, बैटरी और कैमरा के फीचर्स करेगे हैरान
अब आपका फोन भी होगा स्मार्ट, Android 17 Beta आया, इन फोन्स में तुरंत करें अपडेट
Camera
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 9RT स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मेन कैमरा 50MP का है। जबकि 16MP का सेकेंड्री कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन ड्यूल LED फ्लैश सपोर्ट के साथ आएगा। फोन का रियर कैमरा सेटअप में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16MP का Sony IMX471 का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Price
OnePlus 9RT के बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB की कीमत CNY 3,299 यानी लगभग 38,600 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी करीब 40,900 रुपये है। वहीं 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को CNY 3,799 यानी करीब 44,400 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। OnePlus 9RT स्मार्टफोन की बिक्री 19 अक्टूबर से शुरू होगी।
