स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर से लैस होगा OnePlus 10 Pro, जानें कितनी होगी कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: प्रसिद्ध टेक कंपनी OnePlus जल्द अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह अपकमिंग स्मार्टफोन वनप्लस 10 प्रो (OnePlus 10 Pro) है, जो पिछले कई दिनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक रिपोर्ट्स भी सामने आ चुकी है। वहीं हाल ही में कंपनी की सीईओ पीट लाउ ने इस अगामी डिवाइस की लॉन्चिंग का खुलासा किया, साथ ही सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि, वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट है।
91 मोबाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, टेक टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने आगामी वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन को गीकबेंच पर स्पॉट किया है। जहां इस स्मार्टफोन की कुछ जानकारी हासिल होती है। इस फोन को वेबसाइट पर सिंगल कोर में 976 और मल्टी-कोर में 3469 प्वाइंट मिले हैं। यह फोन मॉडल नंबर एनई2210 के साथ स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिली है कि वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 12 के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसमें लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया जा सकता है।
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का कर्व्ड क्यूएचडी प्लस एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। इसमें 512 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। वहीं फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जबकि कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
AI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
कंपनी ने अभी तक अपने अपकमिंग वनप्लस 10 प्रो की कीमत या फीचर को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, लीक रिपोर्ट्स में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन 40,000 से 50,000 रुपये की कीमत के बीच पेश किया जा सकता है। साथ ही इसे कई कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
