एक फोटो, AI का जादू और बन गया आपका कार्टून, ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड क्यों मचा रहा है धूम
ChatGPT Caricature Trend: AI का नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार लोग अपनी असली तस्वीरें अपलोड कर ChatGPT से कैरिकेचर बनवा रहे हैं और उसे गर्व के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT Caricature Trend (Source. ChatGPT)
ChatGPT Image Trend: सोशल मीडिया पर एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार लोग अपनी असली तस्वीरें अपलोड कर ChatGPT से कैरिकेचर बनवा रहे हैं और उसे गर्व के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ये सिर्फ मजेदार कार्टून नहीं हैं, बल्कि कई मामलों में किसी व्यक्ति के पेशे, आदतों और पर्सनैलिटी की झलक भी दिखा देते हैं। शायद यही वजह है कि यह ट्रेंड बिना शोर किए, लेकिन बेहद तेज़ी से फैल रहा है।
क्या है ChatGPT कैरिकेचर ट्रेंड?
इस ट्रेंड में यूजर अपनी एक साफ और फ्रंट-फेस फोटो ChatGPT में अपलोड करता है और AI से उसका कैरिकेचर बनाने को कहता है। कुछ ही पलों में एक कार्टून-स्टाइल इमेज तैयार हो जाती है, जिसमें चेहरे के फीचर्स थोड़े एक्सैजरेटेड होते हैं, लेकिन पहचान पूरी तरह बनी रहती है। यही संतुलन मजाक और पहचान लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।
कैरिकेचर बनाने के लिए क्या है प्रॉम्प्ट?
इस ट्रेंड की खास बात यह है कि इसके लिए किसी लंबी-चौड़ी तकनीकी जानकारी या जटिल कमांड की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड करनी है और इतना लिखना है, “Create a caricature of me and my job based on everything you know about me” इतना लिखते ही ChatGPT अपनी मेमोरी में मौजूद जानकारी के आधार पर आपका कैरिकेचर तैयार कर देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
कॉफी विद मेयर: समीर राजूरकर ने कहा- संभाजीनगर शहर की सकारात्मक पहचान बनाने में डिजिटल माध्यम निभाएं अहम भूमिका
सीधी कलेक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा: नशे में SDM कोर्ट तक बुलेट ले गया अधिवक्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया
रतलाम: नाबालिग का पीछा करने वाले युवक ने तलवार दिखाकर दी जान से मारने की धमकी, वायरल हुआ वीडियो
क्यों हो रहा है इतना लोकप्रिय?
इस ट्रेंड की सबसे बड़ी ताकत इसकी आसान पहुंच है। न ड्रॉइंग स्किल चाहिए, न महंगे डिजाइन सॉफ्टवेयर। एक फोटो और छोटा-सा प्रॉम्प्ट ही काफी है। रिजल्ट जल्दी मिलता है और क्योंकि इमेज पर्सनल होती है, लोग इसे अपनी प्रोफाइल पिक्चर या स्टेटस के तौर पर शेयर करना पसंद करते हैं। यही कारण है कि WhatsApp, LinkedIn, X और Instagram पर ये AI कैरिकेचर हर जगह नजर आने लगे हैं।
ये भी पढ़े: Valentine Day की खुशियों में न लग जाए चूना, प्यार के नाम पर चल रहे स्कैम से कैसे बचें
AI कैसे बनाता है कैरिकेचर?
बैकएंड में AI फोटो देखकर चेहरे की शेप, एक्सप्रेशन और प्रपोर्शन जैसे बेसिक फीचर्स को समझता है। इसके बाद यूजर का टेक्स्ट प्रॉम्प्ट तय करता है कि इमेज हैंड-ड्रॉन लगेगी, कलरफुल होगी, प्रोफेशनल टोन में होगी या 3D स्टाइल में। बैकग्राउंड, मूड और छोटे-छोटे ऑब्जेक्ट्स जैसी डिटेल्स आउटपुट को पूरी तरह बदल सकती हैं। इसी वजह से हर कैरिकेचर अलग और यूनिक दिखता है।
क्या आगे और बढ़ेगा ये ट्रेंड?
डिजिटल एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आने वाले समय में लोग अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल, रिज्यूमे और ब्रांडिंग के लिए भी ऐसे AI कैरिकेचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कम खर्च, कम मेहनत और हाई इम्पैक्ट यही इस ट्रेंड की असली ताकत है।
