अब स्मार्ट किचन का दौर! Samsung के AI-पावर्ड फ्रिज से खोजिए खोया हुआ फोन
Samsung ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक अनोखा AI-पावर्ड स्मार्ट फ्रिज पेश किया है, जो न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को स्टोर करने के काम आएगा, बल्कि आपकी रोजमर्रा की समस्याओं को भी हल करेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Bespoke AI में क्या कुछ है खास। (सौ. Samsung)
नवभारत टेक डेस्क: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया लगातार विस्तार कर रही है। जहां पहले AI का उपयोग केवल स्मार्टफोन और कंप्यूटर में देखा जाता था, वहीं अब घरेलू उपकरणों में भी इसकी एंट्री हो चुकी है। Samsung ने अपने उपभोक्ताओं के लिए एक अनोखा AI-पावर्ड स्मार्ट फ्रिज पेश किया है, जो न सिर्फ खाने-पीने की चीजों को स्टोर करने के काम आएगा, बल्कि आपकी रोजमर्रा की समस्याओं को भी हल करेगा।
Samsung का नया AI फ्रिज: फोन ढूंढने में भी करेगा मदद
Samsung ने अपने Bespoke AI Refrigerator में एक खास फीचर जोड़ा है, जिससे अब यूजर्स अपने खोए हुए फोन को आसानी से ढूंढ सकते हैं। बस आपको कहना होगा, “Hi Bixby, find my phone”, और यह स्मार्ट फ्रिज बिक्सबी असिस्टेंट की मदद से परिवार के प्रत्येक सदस्य की आवाज को पहचानकर सही फोन पर रिंग करेगा। यानी अब अगर घर में फोन गुम हो जाए तो उसे खोजने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कैसे काम करता है यह AI-पावर्ड फ्रिज?
Samsung के इस एडवांस्ड Bespoke AI फ्रिज में 9-इंच का होम स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे एक स्मार्ट होम डिवाइस की तरह काम करने में सक्षम बनाता है। यह स्मार्ट फ्रिज न सिर्फ फोन ढूंढने में मदद करता है, बल्कि अन्य कई स्मार्ट फीचर्स से भी लैस है, जैसे:
सम्बंधित ख़बरें
Oppo A7 Pro Max: 10,000mAh बैटरी, IP69K रेटिंग और 50MP OIS कैमरा के साथ लॉन्च होगा नया स्मार्टफोन, देखें डीटेल
Future Warfare Course: भविष्य के युद्धों की तैयारी तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा त्रि-सेवा युद्ध पाठ्यक्रम
7 फीट लंबा सींग वाला रोबोट बना इंटरनेट सेंसेशन, दिखने में डरावना, लेकिन जंगल की आग और रेस्क्यू मिशन
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा डिजिटल एक्शन, अब सिर्फ 3 घंटे में हटाना होगा फेक कंटेंट
- वॉयस कमांड से घर के एयर कंडीशनर और विंडो ब्लाइंड्स को कंट्रोल करना।
- रियल-टाइम वेदर डेटा के आधार पर टेम्परेचर ऑटोमेटिकली एडजस्ट करना।
- होम ऑटोमेशन को आसान और अधिक सुविधाजनक बनाना।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
AI का बढ़ता प्रभाव: भविष्य की झलक
आज के दौर में AI सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह घर के हर कोने में अपनी जगह बना रहा है। Samsung का यह नया AI-पावर्ड फ्रिज स्मार्ट किचन एक्सपीरियंस को पूरी तरह बदल सकता है। आने वाले समय में और भी घरेलू उपकरणों में AI टेक्नोलॉजी का इंटिग्रेशन देखने को मिलेगा, जिससे हमारा जीवन और भी आसान हो जाएगा।
तो आपको क्या लगता है, क्या Samsung का यह स्मार्ट फ्रिज हमारे घरों में एक नई क्रांति ला सकता है?
