अब चश्मा करेगा पहरा, गणतंत्र दिवस पर पहली बार AI Glasses से दिल्ली की सुरक्षा, अपराधी भी नहीं बच पाएंगे

Republic Day Security: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था इस बार बिल्कुल अलग और हाईटेक नजर आने वाली है। Republic Day परेड के दौरान दिल्ली पुलिस AI Glasses का इस्तेमाल करेंगी।
Now glasses will stand guard; for the first time, Delhi will be secured with AI glasses on Republic Day, and criminals won't be able to escape.
AI Glasses Police (Source. X)
Published on: 
Updated on: 

AI Glasses Republic Day Security: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था इस बार बिल्कुल अलग और हाईटेक नजर आने वाली है। Republic Day परेड के दौरान दिल्ली पुलिस पहली बार AI Glasses का इस्तेमाल करने जा रही है। इन खास चश्मों की मदद से न सिर्फ भीड़ पर नजर रखी जाएगी, बल्कि किसी भी संदिग्ध या वॉन्टेड अपराधी की पहचान चंद सेकंड में की जा सकेगी।

क्या हैं AI Glasses और क्यों हैं खास?

AI Glasses एक एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस स्मार्ट चश्मा है, जिसमें कैमरा, सेंसर, थर्मल स्कैनिंग और अलर्ट सिस्टम मौजूद है। यह देश में पहली बार किसी बड़े राष्ट्रीय आयोजन की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिसकर्मी इन चश्मों को पहनकर भीड़ में मौजूद हर गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे।

भीड़ में छिपा अपराधी नहीं बचेगा

परेड देखने आए हजारों लोगों के बीच अगर कोई वॉन्टेड बदमाश घुसने की कोशिश करता है, तो AI Glasses तुरंत उसकी पहचान कर लेंगे। इन चश्मों के डेटाबेस में पहले से वॉन्टेड क्रिमिनल्स का डेटा मौजूद है। जैसे ही किसी संदिग्ध चेहरे का मिलान होता है, सिस्टम तुरंत अलर्ट भेज देता है और इसकी जानकारी सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है।

प्रतिबंधित सामान ले जाना होगा नामुमकिन

AI Glasses की मदद से अगर कोई व्यक्ति चोरी-छिपे परेड के दौरान प्रतिबंधित सामान ले जाने की कोशिश करता है, तो उसे भी पकड़ा जा सकेगा। खासतौर पर थर्मल स्कैनिंग टेक्नोलॉजी इसमें अहम भूमिका निभाएगी।

थर्मल स्कैनिंग से कैसे मिलेगी मदद?

AI Glasses में मौजूद थर्मल स्कैनिंग सिस्टम किसी भी इलेक्ट्रिक या धातु से बने गैजेट द्वारा पैदा की गई हल्की-सी गर्मी को भी पकड़ सकता है।

  • इलेक्ट्रिक गैजेट थोड़ा-बहुत हीट जनरेट करता है
  • थर्मल सेंसर उस हीट को कैप्चर करता है
  • स्क्रीन पर अलग-अलग रंग दिखाई देते हैं
  • रेड और येलो रंग ज्यादा गर्मी को दर्शाते हैं
  • ब्लू और ब्लैक रंग ठंडे हिस्से को दिखाते हैं

थर्मल स्कैनिंग के बड़े फायदे

  • थर्मल स्कैनिंग की मदद से
  • अंधेरे में इंसान या जानवर की पहचान
  • आग या फायर का पता लगाना
  • सिक्योरिटी चेकिंग
  • रेस्क्यू ऑपरेशन

जैसे काम बेहद आसानी से किए जा सकते हैं।

कैमरा और फेस रिकॉग्निशन से होगी हर मूवमेंट रिकॉर्ड

AI Glasses में हाई-क्वालिटी कैमरा सेटअप लगाया गया है, जिससे हर सीन रिकॉर्ड होगा। इसमें Facial Recognition फीचर भी है। यह चश्मा मोबाइल कनेक्शन से जुड़ा होता है, जिससे लाइव डेटा तुरंत सिस्टम तक पहुंच जाता है। कुल मिलाकर, इस गणतंत्र दिवस दिल्ली की सुरक्षा अब सिर्फ जवानों के भरोसे नहीं, बल्कि AI टेक्नोलॉजी के मजबूत कवच में रहने वाली है।