अब खोया या चोरी हुआ फोन चुटकियों में खोजें, Google की ‘Find My Device’ सेवा से करें ट्रैक
घबराहट स्वाभाविक है। लेकिन अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Google की 'Find My Device' सेवा की मदद से आप अपना स्मार्टफोन बड़ी आसानी से ढूंढ सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Find my delve से करें ये काम। (सौ. Google)
नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो घबराहट स्वाभाविक है। लेकिन अब चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Google की ‘Find My Device’ सेवा की मदद से आप अपना स्मार्टफोन बड़ी आसानी से ढूंढ सकते हैं।
फोन चोरी या गुम हो गया? घबराएं नहीं!
अगर आपका फोन कहीं गिर गया है या चोरी हो गया है, तो सबसे पहले खुद को शांत रखें। Google ने इस स्थिति से निपटने के लिए एक बेहद आसान और प्रभावी समाधान दिया है, जिसे ‘Find My Device’ कहा जाता है। इसके जरिए आप अपने डिवाइस की रीयल टाइम लोकेशन जान सकते हैं, फोन को लॉक कर सकते हैं या उसमें रिंग भी करवा सकते हैं।
‘Find My Device’ कैसे करेगा आपकी मदद?
Google पर जाएं और सर्च करें – Find My Device
सम्बंधित ख़बरें
7500mAh बैटरी वाला Redmi Turbo 5 करेगा धमाका, मिलेगी iPhone जैसी डिजाइन और 100W चार्जिंग
गर्मियों में फोन चार्ज होने में कर रहा है आनाकानी? घबराइए नहीं, ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी
मोबाइल चोरी हो जाए तो घबराएं नहीं, ये 5 स्मार्ट गैजेट्स चोरों की कर देंगे छुट्टी, फोन रहेगा हमेशा Safe
Motorola का नया धमाका: 50 हजार से कम में iPhone जैसी फीलिंग? Edge 70 Pro+ लॉन्च से पहले हुआ लीक
- अपने उसी Google अकाउंट से लॉगिन करें, जो आपके फोन में लॉगिन है।
- लॉगिन करते ही आपके सामने फोन की लोकेशन स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी, बशर्ते फोन में इंटरनेट और GPS ऑन हो।
- आप चाहें तो उसी पेज से फोन को रिंग कर सकते हैं, लॉक कर सकते हैं या फिर डेटा डिलीट भी कर सकते हैं।
चोरी के मामले में कहां करें शिकायत?
अगर आपके फोन की चोरी हो गई है, तो आप तुरंत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर जाकर फोन को ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास फोन का IMEI नंबर होना आवश्यक है। इससे आपके डिवाइस का गलत इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
मिलेगी सही जानकारी
अब फोन चोरी या गुम हो जाने की स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है। Google की यह स्मार्ट सुविधा कुछ ही मिनटों में आपके डिवाइस की सही जानकारी दे सकती है और सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है।
