Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए AI+ के दो धांसू 5G फोन, कीमत जानकर हो जाएगा खुश

Smartphone Launc: AI+ ने अपनी नई Nova 2 Series के तहत AI+ Nova 2 Neo 5G और AI+ Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी का दावा है कि ये दोनों डिवाइस शानदार फीचर्स के साथ आएगे।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 23, 2026 | 04:47 AM

AI+ Nova 2 Neo 5G and AI+ Nova 2 Pro 5G (Source. AI+)

Follow Us
Follow Us:

AI+ Nova 2 Pro Features: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक और नई एंट्री हो गई है। AI+ ने अपनी नई Nova 2 Series के तहत AI+ Nova 2 Neo 5G और AI+ Nova 2 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी का दावा है कि ये दोनों डिवाइस शानदार बैटरी, दमदार कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव के साथ आते हैं। खास बात यह है कि दोनों फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 48MP कैमरा और 5G सपोर्ट दिया गया है जिससे ये बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

कीमत ने मचाई धूम 26 जून से शुरू होगी बिक्री

AI+ Nova 2 Neo 5G को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। वहीं AI+ Nova 2 Pro 5G के 6GB RAM + 128GB मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये रखी गई है। कंपनी सभी प्रमुख बैंक कार्ड्स पर 1,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है। दोनों स्मार्टफोन की पहली सेल 26 जून को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।

Nova 2 Neo 5G: कम कीमत में दमदार पैकेज

AI+ Nova 2 Neo 5G उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। इसमें 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 48MP Sony IMX582 कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा 128GB स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। IP65 रेटिंग, FM रेडियो, 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर इसे और आकर्षक बनाते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Android 17 अपडेट आया अब फोन होगा और तेज, स्कैमर्स की होगी छुट्टी, मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

WhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं, 79 रुपये महीने देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानिए WhatsApp Plus की पूरी जानकारी

AI ने बढ़ाई मुसीबत, सस्ते स्मार्टफोन हो रहे गायब, Nothing ने बंद किया अपना पॉपुलर फोन, अब पड़ेगा महंगा

Instagram का बड़ा अपडेट, अब कमेंट में भेज सकेंगे अपनी गैलरी की फोटो, मीम्स और Screenshots, जानिए पूरा तरीका

Nova 2 Pro 5G में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

अगर आप बड़ी स्क्रीन और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं तो Nova 2 Pro 5G आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। इसमें 6.9 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर, 48MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा मिलता है। यह 2K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े: Android 17 अपडेट आया अब फोन होगा और तेज, स्कैमर्स की होगी छुट्टी, मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

LED Notification Light बनी सबसे बड़ी खासियत

Nova 2 Pro 5G की सबसे अलग पहचान इसका कस्टमाइजेबल LED Notification Light सिस्टम है। कॉल या नोटिफिकेशन आने पर फोन के बैक पैनल पर LED लाइट चमकती है, जो इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाती है। दोनों स्मार्टफोन Android 16 आधारित NxtQuantum OS पर चलते हैं और इनमें NxtPrivacy Dashboard व AI Key जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बड़ी बैटरी, आधुनिक डिजाइन और प्रतिस्पर्धी कीमत के चलते ये फोन भारतीय बाजार में अच्छी चुनौती पेश कर सकते हैं।

Ai 5g phones launched with ai nova 2 neo 5g and ai nova 2 pro 5g

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 04:47 AM

Topics:  

  • AI
  • Smartphone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.