अब AI देगा इंसानों को काम, घंटे के हिसाब से हायर होगे इंसान
Rent A Human: AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा, लेकिन अब एक ऐसा अनोखा प्लेटफॉर्म सामने आया है, जहां AI खुद इंसानों को काम पर रखेगा। इसके साथ इस काम को करने पर पैसे भी देंगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Rent A Human (Source. Rent A Human)
AI Will Give Work To Humans: अब तक हर तरफ यही चर्चा थी कि AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा, लेकिन अब एक ऐसा अनोखा प्लेटफॉर्म सामने आया है, जहां AI खुद इंसानों को काम पर रखेगा। इस नई सोच के साथ लॉन्च हुआ प्लेटफॉर्म है rentahuman.ai, जिसे एक बिटकॉइन सॉफ्टवेयर डेवलपर ने तैयार किया है। इस प्लेटफॉर्म पर AI एजेंट्स काम करवाने के लिए लोगों को रेंट पर हायर करेंगे और बदले में उन्हें भुगतान भी करेंगे।
क्या है rentahuman.ai और क्यों हो रहा है वायरल?
rentahuman.ai की वेबसाइट पर एक दिलचस्प लाइन लिखी हुई है “रोबोट्स को आपके शरीर की जरूरत है, क्योंकि वे घास को नहीं छू सकते” इस सोच के पीछे आइडिया साफ है कि AI डिजिटल दुनिया में तो बहुत कुछ कर सकता है, लेकिन फिजिकल यानी जमीन पर होने वाले काम अब भी इंसानों के बिना संभव नहीं हैं। इसी गैप को भरने के लिए यह प्लेटफॉर्म बनाया गया है।
यहां इंसान खुद को कैसे लिस्ट कर सकते हैं?
इस प्लेटफॉर्म पर कोई भी व्यक्ति खुद को प्रति घंटे की दर के साथ लिस्ट कर सकता है। जैसे ही किसी AI एजेंट को किसी काम के लिए इंसान की जरूरत होगी, वह इस प्लेटफॉर्म से सीधे लोगों को बुक करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 26,000 से ज्यादा लोग इस साइट पर खुद को रजिस्टर कर चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
AI इंसानों से कौन-कौन से काम करवाएगा?
यहां दिए जाने वाले काम वो होंगे, जिन्हें AI खुद नहीं कर सकता। इनमें शामिल हैं
- सामान की डिलीवरी करना
- शॉपिंग करके चीजें लाना
- फोटोग्राफी करना
- मीटिंग्स अटेंड करना
- किसी दुकान से सामान खरीदकर लाना
यानी कुल मिलाकर वो सभी काम, जिनमें इंसानी मौजूदगी और फिजिकल मूवमेंट जरूरी है।
पेमेंट कैसे मिलेगी?
इस प्लेटफॉर्म को पूरी तरह पारदर्शी सिस्टम के साथ डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो AI जिस भी व्यक्ति को काम के लिए बुक करेगा, उसे क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट किया जाएगा। इससे इंटरनेशनल लेवल पर भी लोगों को काम मिलने की संभावना बनती है।
ये भी पढ़े: AI वाला स्मार्टफोन लेना है? फरवरी में ये 5 फोन बना देंगे आपकी ज़िंदगी आसान
कैसे बना यह प्लेटफॉर्म?
rentahuman.ai को डेवलपर Alex ने Vibe Coding AI टूल की मदद से तैयार किया है। इसमें AI प्रोग्राम्स को निर्देश दिए गए, जिसके बाद AI ने Ralph Loop तकनीक का इस्तेमाल करते हुए खुद-ब-खुद कोड लिखकर पूरी वेबसाइट तैयार कर दी। इस प्लेटफॉर्म में Model Context Protocol का भी इस्तेमाल किया गया है।
क्या बदलेगा काम करने का तरीका?
rentahuman.ai यह दिखाता है कि भविष्य में AI सिर्फ नौकरियां खत्म नहीं करेगा, बल्कि नए तरह के काम और कमाई के मौके भी पैदा करेगा। खासतौर पर उन लोगों के लिए, जो छोटे-छोटे काम करके रोज़ की कमाई बढ़ाना चाहते हैं।
