AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
AI Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ कंपनियां भी नए-नए इनोवेशन पेश कर रही हैं। ऐसे में अब बेंगलुरु की EV स्टार्टअप E3 Electric.AI ने E3 Trion लॉन्च किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
AI Electric Scooter (Source. E3 Trion)
E3 Trion Electric Scooter: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इसी के साथ कंपनियां भी नए-नए इनोवेशन पेश कर रही हैं। ऐसे में अब बेंगलुरु की EV स्टार्टअप E3 Electric.AI ने भारतीय बाजार में E3 Trion लॉन्च कर दिया है जिसे देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित स्मार्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर बताया जा रहा है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए रखी गई है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ ऐप से कनेक्ट होने वाला स्कूटर नहीं बल्कि AI को केंद्र में रखकर तैयार किया गया एक इंटेलिजेंट मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है।
तीन वेरिएंट्स में लॉन्च, 165Km तक की दमदार रेंज
E3 Trion के बारे में बताए तो कंपनी ने इसे C1, C1x और C2 जैसे तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। जिसमें बेस मॉडल Trion C1 में 2.3 kWh की रिमूवेबल लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है जिसे घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है और इसकी कीमत 99,999 रुपए रखी गई है। वहीं Trion C1x में 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी मिलती है जो सिंगल चार्ज पर 165 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। इसकी कीमत 1.09 लाख रखी गई है। आखिर में लाइनअप का टॉप मॉडल Trion C2 3.5 kW मोटर के साथ आता है और इसकी टॉप स्पीड 82 किमी/घंटा है। वहीं इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख तय की गई है।
10 सेकंड में हेल्थ चेक, 100 से ज्यादा AI फीचर्स
वहीं इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका E3 Command Center है जो क्लाउड कनेक्टिविटी के जरिए रियल-टाइम में काम करता है। इसमें 100 से अधिक AI और कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। वहीं AI हेल्थ स्कैन केवल 10 सेकंड में स्कूटर की स्थिति जांचकर संभावित खराबी की जानकारी देता है। इसके अलावा स्मार्ट ट्रिप प्लानर, चार्जिंग स्टेशन लोकेटर, प्रेडिक्टिव सर्विस अलर्ट, लाइव टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, इन-बिल्ट डैशकैम सपोर्ट और इमरजेंसी SOS जैसे एडवांस फीचर्स इसे दूसरे स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। इसके साथ ही बता दें कि स्कूटर में 5-इंच की डिजिटल LCD डिस्प्ले भी दी गई है जो स्मार्टफोन से आसानी से कनेक्ट हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
10 साल पुरानी डीजल कार का PUC नहीं बना तो पहुंचा मामला सुप्रीम कोर्ट, 70 लाख की Volvo को लेकर उठे बड़े सवाल
भारत में बदल रही कार खरीदने की पसंद, पेट्रोल को कड़ी टक्कर दे रहे CNG, Hybrid और EV, FADA रिपोर्ट में खुलासा
ये भी पढ़े: Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
52 लीटर स्टोरेज, 8 साल की वारंटी और प्रीमियम डिजाइन
E3 Trion को TRIAXISFRAME मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इसका डिजाइन मार्स रोवर से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें डुअल प्रोजेक्टर LED हेडलाइट, 14-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और कुल 52 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है।
ग्राहकों का भरोसा बढ़ाने के लिए कंपनी स्कूटर और बैटरी पर 8 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। यह स्कूटर Solar Red, Misty Green, Graphite Grey, Nova Blue, Teal Blue और Luna White सहित छह रंगों में उपलब्ध होगा। वहीं AI टेक्नोलॉजी और स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ E3 Trion भारतीय EV बाजार में एक नई शुरुआत का संकेत देता है। अगर कंपनी के दावे वास्तविक प्रदर्शन में भी साबित होते हैं तो यह स्कूटर आने वाले समय में स्मार्ट मोबिलिटी का नया मानक बन सकता है।
