अब आधार करेगा खुद फोन, धोखाधड़ी रुकेगी, करोड़ों लोगों की टेंशन खत्म? जानिए क्या है Aadhaar AI Mitra
AI Mitra: आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी की खबरों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। जल्द ही 'Aadhaar AI Mitra' में ऐसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Aadhaar AI Mitra (Source. AI)
AI Calling Feature: आधार कार्ड से जुड़ी धोखाधड़ी की खबरों के बीच अब आम लोगों के लिए राहत भरी पहल सामने आई है। जल्द ही ‘Aadhaar AI Mitra‘ में ऐसे नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जो फर्जी अपडेट और डेटा छेड़छाड़ पर सीधा ब्रेक लगाएंगे। यह खास AI चैटबॉट Unique Identification Authority of India (UIDAI) द्वारा तैयार किया गया है, ताकि आधार से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत और सुरक्षित तरीके से मिल सकें।
क्या है Aadhaar AI Mitra?
Aadhaar AI Mitra एक डिजिटल चैटबॉट है, जिसे आधार से संबंधित जानकारी देने के लिए विकसित किया गया है। अभी यह हिंदी और अंग्रेजी में बात करता है, लेकिन जल्द ही इसमें कई भारतीय भाषाओं को शामिल किया जाएगा।
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में UIDAI के पवेलियन में इस चैटबॉट की क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया। यहां यह भी दिखाया गया कि यह बंगाली जैसी अन्य भाषाओं में भी संवाद करने में सक्षम है।
सम्बंधित ख़बरें
AI ने छीनी 4,800 कर्मचारियों की नौकरी! Microsoft की बड़ी छंटनी के पीछे क्या है असली वजह?
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी
Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा
कैसे काम करता है यह AI चैटबॉट?
फिलहाल आम नागरिक इस चैटबॉट से बातचीत कर आधार से जुड़ी सामान्य जानकारी ले सकते हैं जैसे अपडेट प्रक्रिया, ऑथेंटिकेशन, या अन्य सेवाएं। इसका मकसद लोगों को सही और आधिकारिक जानकारी सीधे उपलब्ध कराना है, ताकि बिचौलियों या गलत सूचनाओं से बचा जा सके।
क्या नया आने वाला है?
सबसे बड़ा बदलाव होगा AI कॉलिंग फीचर। जानकारी के मुताबिक, यह चैटबॉट उन यूजर्स को खुद कॉल करेगा, जो बैंक या आधार केंद्र पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन या किसी तरह का अपडेट करवाते हैं।
फोन कॉल के जरिए AI यह पुष्टि करेगा कि अपडेट वास्तव में यूजर ने ही करवाया है या नहीं। अगर किसी व्यक्ति ने कोई बदलाव नहीं कराया, लेकिन सिस्टम में अपडेट दर्ज हो गया, तो तुरंत संदेह की स्थिति बनेगी और धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा। यानी अब अगर कोई आपके आधार डेटा से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा, तो AI खुद अलर्ट मोड में आ जाएगा।
ये भी पढ़े: 400 रुपये से कम में 84 दिन की टेंशन खत्म, Jio का सस्ता प्लान, मिडिल क्लास के लिए बड़ा सहारा
कब तक मिलेगी नई सुविधा?
UIDAI के अनुसार, इन नए फीचर्स पर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही इन्हें रोलआउट किया जाएगा। इसके बाद यूजर्स को अतिरिक्त सुरक्षा का लाभ मिलेगा। इस बीच, UIDAI का नया आधार ऐप भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसे करीब 1 करोड़ 40 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है और रोजाना लगभग 1 लाख लोग इसे डाउनलोड कर रहे हैं। स्पष्ट है कि आधार सिस्टम को और सुरक्षित बनाने के लिए AI की ताकत का इस्तेमाल अब तेज़ी से किया जा रहा है।
