Nothing Phone 3a सीरीज का लॉन्च, 4 मार्च को मिलेंगे दो नए स्मार्टफोन्स
Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro की लॉन्च तिथि 4 मार्च घोषित कर दी है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को Nothing Phone 3a सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Nothing Phone 3a का फोन होने वाला लॉन्च। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: टेक कंपनी Nothing जल्द ही अपनी नए स्मार्टफोन्स की सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Nothing Phone 3a और Phone 3a Pro की लॉन्च तिथि 4 मार्च घोषित कर दी है। इन दोनों स्मार्टफोन्स को Nothing Phone 3a सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। इनकी लॉन्चिंग के साथ ही कंपनी के प्रशंसकों को एक नई टेक्नोलॉजी का अनुभव मिलेगा।
लॉन्च तिथि और उपलब्धता
Nothing ने अपनी आगामी स्मार्टफोन सीरीज की लॉन्च तिथि 4 मार्च को तय की है। इन फोन्स को भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा और भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इन फोन्स से संबंधित एक तस्वीर भी साझा की है, जिससे पता चलता है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है।
कीमत और वेरिएंट
Nothing Phone 3a सीरीज की कीमत के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन अनुमान है कि ये स्मार्टफोन मिड-रेंज बजट में लॉन्च होंगे। पिछली सीरीज Phone 2a की कीमत 23,999 रुपये थी, जबकि Phone 2a Plus की कीमत 27,999 रुपये थी। इस बार कंपनी Plus वेरिएंट के बजाय एक Pro मॉडल को लॉन्च करने का विचार कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
छात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
लीक्स के अनुसार, Nothing Phone 3a को 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Phone 3a Pro को 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
स्पेसिफिकेशन्स
Nothing Phone 3a में 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और Android 15 पर आधारित Nothing OS 3.1 दिया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP + 8MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 5000mAh बैटरी के साथ इसमें 45W चार्जिंग सपोर्ट भी होगा।
