Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चीन वाला नहीं, ये है असली मेड इन इंडिया रोबोट डॉग, बेंगलुरु स्टार्टअप का PARAM बना देश की नई शान

India AI Impact Summit 2026 के दौरान रोबोट डॉग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदर्शित रोबोट पर चीनी तकनीक को अपना बताकर पेश करने का आरोप लगा।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Feb 19, 2026 | 11:28 AM

PARAM Robot Dog (Source. X)

Follow Us
Close
Follow Us:

Made in India Robot Dog: राजधानी दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान रोबोट डॉग को लेकर बड़ा विवाद सामने आया था। गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदर्शित रोबोट पर चीनी तकनीक को अपना बताकर पेश करने का आरोप लगा, जिसके बाद एक्सपो एरिया खाली कराना पड़ा।

लेकिन इसी बीच बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी ने पूरी तरह भारत में विकसित रोबोट डॉग पेश कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ‘जनरल ऑटोनॉमी’ नामक इस स्टार्टअप ने अपने स्वदेशी रोबोट का नाम PARAM रखा है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

भारतीय इंजीनियरों की मेहनत का नतीजा है PARAM

कंपनी ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “बहुत हो गई ये सब बकवास। पेश है परम, भारत का सबसे शक्तिशाली स्वदेशी रोबोट डॉग।” आगे कहा गया, “यह न तो असेंबल किया गया, न ही खरीदा गया, बल्कि भारत में निर्मित और भारतीयों द्वारा निर्मित है। हमारे राष्ट्र के लिए, हमारी सदी के लिए, हमारी दुनिया के लिए।”

सम्बंधित ख़बरें

Orion’ नहीं, ये तो चीन का Go2 है…जानें कितना खास है वो Robotic Dog जिसने दुनियाभर में कराई भारत की किरकिरी

अब रोबोट करेंगे असली मुकाबला, चीन ने शुरू की दुनिया की पहली ह्यूमनॉइड फाइट लीग, करोड़ों का इनाम

Ola-Uber को टक्कर देने आ रही Bharat Taxi, सस्ती राइड और ड्राइवरों को बड़ा फायदा, आज होगा लॉन्च

दवाइयों से राहत नहीं मिली? अब दर्द के लिए आ गया Made in India स्मार्ट डिवाइस, 30 मिनट में असर का दावा

स्टार्टअप का दावा है कि PARAM को पूरी तरह भारतीय इंजीनियरों ने डिजाइन और विकसित किया है। इसमें केवल Nvidia का जेटसन GPU और एक्ट्यूएटर्स गैर-भारतीय घटक हैं, बाकी संपूर्ण निर्माण भारत में हुआ है।

Enough of this nonsense!
Presenting PARAM: India’s most powerful indigenous robot dog. Not assembled, not bought, BUILT IN INDIA, built by INDIANS. For our nation, for our century, for our world!
Jai Hind! 🇮🇳@narendramodi @adgpi @AshwiniVaishnaw @GoI_MeitY @startupindia pic.twitter.com/Djwuvzksne
— General Autonomy (@GeneralAutonomy) February 18, 2026

30 सेंटीमीटर सीढ़ियां चढ़ने में सक्षम, खुद संभाल लेता है गिरने के बाद

कंपनी के मुताबिक पिछले सात महीनों से इस प्रोजेक्ट पर लगातार काम किया जा रहा है और हर पंद्रह दिन में इसमें सुधार किया गया है। वायरल वीडियो में PARAM को बेंगलुरु की सड़कों पर चलते, ट्रैफिक के बीच बाधाओं की पहचान करते और 30 सेंटीमीटर तक की सीढ़ियां चढ़ते देखा जा सकता है।

यह रोबोडॉग कम ऊंचाई वाली जगहों पर ‘क्रैब वॉक मोड’ में चल सकता है और गिरने की स्थिति में ऑटोमैटिक फॉल रिकवरी सिस्टम के जरिए खुद को संभाल लेता है। कंपनी का दावा है कि इसमें ऑटोनॉमस नेविगेशन और ट्रैकिंग सिस्टम मौजूद है, जिससे यह बिना मानव हस्तक्षेप के जटिल परिस्थितियों में काम कर सकता है।

ये भी पढ़े: AI Impact Summit में PM मोदी, मैक्रों, सुंदर पिचाई जैसे दिग्गज हुए शामिल, नौकरी-रोजगार और कमाई पर होगी चर्चा

पीएम मोदी के सामने भी हुआ प्रदर्शन

पिछले महीने स्टार्टअप इंडिया के 10 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में PARAM का प्रदर्शन प्रधानमंत्री Narendra Modi के सामने किया गया था। कंपनी के अनुसार प्रधानमंत्री ने रोबोट की सराहना की और टीम को दिल्ली की सर्दियों में PARAM का ध्यान रखने की सलाह भी दी। यह प्रस्तुति नेशनल स्टार्टअप डे 2026 के डीप टेक शोकेस का हिस्सा थी, जिसने भारतीय रोबोटिक्स इकोसिस्टम को नई पहचान दी है।

Not a chinese one this is a genuine made in india robot dog bengaluru startup param has become the countrys new pride

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 19, 2026 | 11:28 AM

Topics:  

  • Made in India
  • NVIDIA
  • Robotics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.